भाजपा सरकारो में सभी वर्ग के कल्याण हेतु कार्य किया

महाजनसंपर्क अभियान के द्वितीय दिवस घर घर पहुँचे कार्यकर्ता
जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा 3 दिवसीय महाजनसंपर्क अभियान के दूसरे दिन शहर के हर बूथ में घर घर जाकर कार्यकर्ताओं द्वारा लोगो से संपर्क किया गया।
महाजनसंपर्क अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ जनो के साथ लोगो को सरकार द्वारा किये गए जनहितैषी कार्यो की जानकारी दी और आने वाले चुनावो में भाजपा को अपना आशीर्वाद पुनः देने का आग्रह किया।
प्रदेश शासन के राज्यमंत्री श्री शरद जैन ने  हनुमानताल क्षेत्र में जनसंपर्क किया और जनता से संवाद किया।
भाजपा नगर अध्यक्ष श्री जीएस ठाकुर  ने इस अवसर पर कहा हमारी सरकार सभी वर्गो के कल्याण के लिए काम करने वाली सरकार है। हमने कई ऐसी योजनाएं बनायी है जिनका लाभ हर जाति वर्ग को मिल रहा है  जैसे संबल योजना तो हर व्यक्ति का संबल बनी है। इस योजना में गरीबी के आधार पर सबको जोडा है। किसानों की कल्याण की योजना में सभी वर्गो को लाभ मिल रहा है। मेधावी छात्रवृत्ति, तीर्थदर्षन योजना, लाडली लक्ष्मी जैसी योजनाएं सब के लिए बनी है। इन सबके साथ केंद्र की सरकार ने भी अनेको योजनाओ के माध्यम से हर वर्ग की चिंता की है।
महाजनसंपर्क अभियान में नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, विधायक अंचल सोनकर, अशोक रोहाणी, महापौर डॉ स्वाति गोडबोले, सुमित्रा वाल्मीकि, राजेश मिश्रा, शिवराम बेन, रजनीश यादव, पंकज दुबे, अजय तिवारी, जयकांत उपाधयाय, नंदकुमार यादव, दिलीप दुबे, जय सचदेवा, शरद ताम्रकार, सतेंद्र शर्मा, पिंटू पटेल, शंकर श्रीवास्तव, राजीव राठौर, संजय नाहतकर, अनिल वर्मा, संजय जायसवाल, सीतारमण दुबे, संजय ठाकुर, दामोदर सोनी, संतोष जायसवाल, सुभाष शुक्ला, पंकज मिश्रा के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने अपने मतदान केंद्र क्षेत्र में जनसंपर्क किया।