राज्यमंत्री, सांसद व भाजपा जिलाध्यक्ष ने घर-घर किया जनसंपर्क

– जिलेभर में हुआ भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान का श्रीगणेश

खरगोन। जिला मुख्यालय पर रविवार को भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान का राज्यमंत्री बालकृष्ण पाटीदार, सांसद व विधानसभा अभियान प्रभारी सुभाष पटेल, जिलाध्यक्ष परसराम चौहान, नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश पंड्या आदि पदाधिकारियों ने पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ श्रीगणेश किया। घर-घर जनसंपर्क कर मतदाताओं को भाजपा सरकार की केंद्र व राज्य सरकार के कार्य व उपलब्धियां दिखाते पत्रक वितरित किए। दीवारों पर भविष्य का संदेश समृद्ध मध्यप्रदेश सहित अन्य नारों के स्टीकर लगाए।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार ने बताया रविवार को जिलाध्यक्ष श्री चौहान के नेतृत्व में जिलेभर में तीन दिवसीय महा जनसंपर्क अभियान प्रारंभ हुआ। खरगोन नगर में राज्यमंत्री बालकृष्ण पाटीदार, अभियान प्रभारी व सांसद सुभाष पटेल, जिलाध्यक्ष परसराम चौहान ने वार्ड क्रमांक-28 अंतर्गत दाता हनुमान मंदिर पर पूजन पश्चात अभियान की शुरुआत की। बूथ क्रमांक- 116, 117, 121 व 122 पर चले जनसंपर्क में व्यापारी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक कल्याण अग्रवाल, भाजपा जिला महामंत्री राजेंद्र राठौर, जिला उपाध्यक्ष बद्री पाटीदार, लक्ष्मण इंगले, जिला मंत्री राजेश रावत, जय पाटीदार, जिला सहकार्यालय मंत्री जितेंद्र त्रिपाठी, विधानसभा प्रभारी प्रकाश रत्नपारखी, सहप्रभारी मोहन राठौर, पूर्व मीडिया प्रभारी मोहन जायसवाल, नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश पंड्या, महामंत्री अनिल गुप्ता, मुकेश राठौर, उपाध्यक्ष गजेंद्र भावसार, मंत्री प्रेम जाधम, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष साकिर खान, युवा मोर्चा जिला महामंत्री दिनेश यादव, महामंत्री राकेश आलीवाल, रवि वर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विजयलक्ष्मी सांवले, जिला महामंत्री छाया जोशी, उपाध्यक्ष भावना राठौर, गायत्री गोस्वामी, सांसद प्रतिनिधि मुकेश पाटीदार, नपा अंत्योदय समिति अध्यक्ष देवेंद्र चौहान, नपा उपाध्यक्ष कन्हैया कोठाने, पार्षद सुनीता जायसवाल, लक्की चोपड़ा, भगवान सोलंकी, नीलाबाई सांवले, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ संयोजक जितेंद्र जाट, अजजा मोर्चा के बापूसिंह परिहार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे। जनसंपर्क के दौरान मतदाताओं ने पार्टी नेताओं का पुष्पहार व आरती से अभिनंदन किया। उन्होंने भाजपा सरकारों के कार्यों पर संतोष जताते हुए पुनः भाजपा उम्मीदवारों को विजय बनाने व भाजपा की सरकार बनाने के लिए आश्वस्त किया। इसी प्रकार रविवार को नगर के सभी 20 नगर केंद्रों पर अभियान की शुरुआत हुई। जिलेभर में महा जनसंपर्क अभियान 8 व 9 अक्टूबर को भी जारी रहेगा।

छह विधानसभा क्षेत्रों में अभियान शुरू

जिले में कसरावद विधानसभा क्षेत्र में प्रभारी कल्याण अग्रवाल, भगवानपुरा में प्रभारी बाबुलाल महाजन के नेतृत्व में अभियान चला। जिलेभर में जिला तथा मंडल पदाधिकारियों की उपस्थिति में खरगोन, कसरावद, भगवानपुरा, महेश्वर, बड़वाह, भीकनगांव विधानसभा क्षेत्र में महा जनसंपर्क अभियान चलाा। अभियान में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, नगर व ग्राम केंद्रों के पालक-संयोजक, बूथ संयोजक, ग्राम व वार्ड अध्यक्ष सहित पन्ना व पेज प्रभारियों ने भाग लिया।