नरयावली विधानसभा के मकरोनिया के दीनदयाल नगर में उपस्थित होकर किया 9 करोड़ से होने वाले विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

आज नरयावली विधानसभा मकरोनिया के दीनदयाल नगर में विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जिसमें नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति सुषीला रोहित स्थानीय पार्षद राजा रिछारिया के साथ दीनदयाल नगर स्थित सेंट्रल स्कूल के सामने वाले मैदान में 9 करोड़ रू. की लागत से कराये जाने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। विधायक लारिया के प्रयासों से मध्य प्रदेष गृह निर्माण मंडल द्वारा लगभग दो वर्ष पहले दीनदयाल नगर काॅलोनी का नगर पालिका विलय किया गया था। श्री लारिया की गृह निर्माण मंडल निगम के अध्यक्ष श्री कृष्णमुरारी मोघे से हुई चर्चा के बाद गृह निर्माण मंडल द्वारा 6.75 करोड़ रू. की राषि नगर पालिका मकरोनिया को ड्राफ्ट के रूप में सौंपी गई थी। यहां विकास कार्य शुरू कराने के संबंध में श्री लारिया व नपा अध्यक्ष श्रीमति रोहित के प्रयासों से विकास कार्यों की एक डीपीआर तैयार कराई गई जिसको शासन द्वारा हाल मंे ही स्वीकृति प्रदान की गई थी। श्री लारिया ने इस संबंध में नगरीय प्रषासन मंत्री एवं नगरीय प्रषासन के आयुक्त एवं प्रमुख अभियंता से चर्चा कर उसे स्वीकृति दिलाई एवं स्वीकृति उपरांत निविदा स्वीकृति के लिये विधायक लारिया ने नगरीय प्रषासन से निविदा की स्वीकृति दिलाई थी। इन कार्यों के आज भूमिपूजन हो जाने से वार्ड नं 3 एवं 4 में रह रहे वार्डवासियों को विकास कार्यों की उपलब्धि मिल गई है जिससे इन वार्डों में सीवेज सिस्टम, सी.सी. रोड, जल आपूर्ति जैसी मूलभूत सुविधाऐं मिलने लगेंगी। कार्यक्रम में स्थानीय पार्षद राजा रिछारिया, उमा गोविंद सिंह, बाबूलाल रोहित, अषोक पटैल, हरलाल साहू, बलवंत सिंह ठाकुर, एल्डरमेन श्रीमति सुधा शर्मा, मधुकर जाटव, विवेक सक्सेना, राघवेन्द्र सिंह गंभीरिया, भागीरथ सब्जी वाले, मनोज जैन, संजय विजय जैन, मनोज राय, राजेष गौतम, संजू जैन आदि उपस्थित थे।

  • sagar pradeep rajoriya