भाजपा ने सभी बूथों में किया महाजनसंपर्क प्रारंभ

 
जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी जबलपुर महानगर द्वारा 06 अक्टूबर से प्रारंभ हुए तीन दिवसीय महाजनसंपर्क अभियान का प्रारंभ महानगर के सभी 942 बूथों में किया गया। जनप्रतिनिधियों एवं संगठन के पदाधिकारियों के साथ बूथ समिति के सदस्यां ने मतदान केन्द्र में घर-घर जाकर संपर्क कर शासन की योजनाओं एवं पार्टी की विचारधारा से लोगों को अवगत कराया।
इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास पर विश्वास करती है और इसी मूलमंत्र को लेकर हमारी सरकारें काम कर रहीं हैं। केन्द्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिह चौहान ने लगातार अंतिम व्यक्ति के उत्थान एवं कल्याण के लिये प्रयास किये हैं और हमारी सरकारों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में भी कार्य किये हैं। हम इन्हीं विकास कार्यों और जनहितैषी योजनाओं के साथ आपके बीच पुनः भारतीय जनता पार्टी को आशीर्वाद देने का निवेदन करने आये हैं।
महाजनसंपर्क अभियान में नगर अध्यक्ष जी.एस. ठाकुर, विधायक अंचल सोनकर, अशोक रोहाणी के साथ सभी जिला पदाधिकारियों, मंडल पदाधिकारियों एवं बूथ समिति के सदस्य ने अपने-अपने मतदान केन्द्रोंं में जनसंपर्क किया।
जबलपुर से संचालित स्पेशल ट्रेन बंद नहीं होंगी 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद राकेश सिंह ने रेल मंत्री से चर्चा कर ट्रेनों का संचालन कराया यथावत
जबलपुर। जबलपुर में रेल यातायात एवं यात्री सुविधाओं को बढ़ाने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद श्री राकेश सिह द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे है और उन्ही प्रयासों के फलस्वरूप जबलपुर से विभिन्न महत्वपूर्ण शहरों के लिये स्पेशल ट्रेनें शुरू की गई थीं।
उल्लेखनीय है कि जबलपुर से पुणे, जबलपुर से अटारी, जबलपुर से बांद्रा, जबलपुर से तिरूनलवेली, जबलपुर से कोयम्बटूर एवं जबलपुर से सिकंदराबाद की विशेष ट्रेनें पिछले कुछ सालों से संचालित कर जबलपुर ही नहीं बल्कि पूरे महाकौशल के जनता के लिये सुविधा प्रदान की जा रही है। शुरूआत में इन ट्रेनों को प्रायोगिक तौर पर जबलपुर से तीन महीने संचालित करने पर विचार किया गया था लेकिन वाणिज्यिक रूप से सफल संचालन के कारण पश्चिम मध्य रेल जबलपुर द्वारा सतत रेल बोर्ड को प्रस्ताव भेजे गये और उसकी अनुमति भी प्रदान की जाती रही है।
पिछले दिनों यह विषय संज्ञान में आया कि रेल बोर्ड जिसमें जबलपुर से पुणे, अटारी, बांद्रा, तिरूनेलवेली, कोयम्बटूर एवं सिकंदराबाद विशेष ट्रेनों की अनुमति के पाने में असमर्थ हैं। इन विषयो को लेकर सांसद श्री राकेश सिंह के द्वारा तत्काल ही रेल मंत्री श्री पीयूष गोयल एवं अन्य अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा की एवं आग्रह किया कि तत्काल इन 6 ट्रेनों के संचालन यथावत रखने की अनुमति दी जाये।
परिणामस्वरूप आज सुबह रेल मंत्री कार्यालय से सांसद श्री सिंह को दूरभाष पर सूचना दी गई कि आपके आग्रह पर माननीय रेल मंत्री जी के द्वारा जबलपुर से अटारी, पुणे, बांद्रा तिरूनेलवेली, कोयम्बटूर एवं सिकंदराबाद के संचालन को पुनः बहाल कर दिया गया है और सभी ट्रेनें यथावत रहेंगी।
सांसद श्री राकेश सिंह ने जबलपुर की जनता को आश्वस्त किया कि जबलपुर से संचालित कोई भी रेल सेवा को बंद नहीं की जायेगी और भविष्य में भी अतिरिक्त यात्री सेवा और रेल विकास के प्रति सतत प्रयासरत है।