कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर सरकार की उपलब्धियां लेकर जाये-श्री राकेशसिंह

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेशसिंहजी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के चुनाव अभियान की शुरूआत आज इंदौर से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाहजी के नेतृत्व में महाजनसंपर्क अभियान के साथ शुरू हुआ है, हम सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों पर प्रधानमंत्री श्री मोदीजी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार और जनकल्याण को समर्पित मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार के कार्यो व जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना है। निश्चित रूप से जनता भारतीय जनता पार्टी के विकास को चुनेगी और 2018 में फिर से हमारी सरकार बनेगी।