घुसपैठियों के आधार पर वोट बैंक की राजनीति करने वालों को उखाड़ फैकना है-श्री अमित शाह

विकास हमारा मुख्य मुद्दा-मध्यप्रदेश के तेज विकास का आधार मोदीजी और शिवराजजी-श्री अमित शाह 
इंदौर संभाग के बूथ संयोजक व अपेक्षित पदाधिकारियों का सम्मेलन संपन्न 
कार्यकर्ताओं से सहज बात कर दिया जीत का मंत्र
इंदौर, आज दोपहर दशहरा मैदान पर इंदौर संभाग के बूथ के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह ने कहा कि बहुत कम ऐसे राष्ट्रीय अध्यक्ष होते है जिसके भाग्य में देश के हर राज्य के चुनाव में कार्यकर्ताओं की तरह कार्य करने का अवसर मिलता है। हर कार्यकर्ता का दर्शन करने का सौभाग्य मुझे मिला है। दुनियाभर के राजनैतिक दलों में सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही कार्यकर्ता आधारित दल है। कार्यकर्ता हमारी पूंजी है, चुनाव जीतने का आधार बूथ पर खड़ा कार्यकर्ता ही है। भाजपा संगठन के आधार पर चुनाव लड़ने वाली पार्टी है। यह चुनाव कार्यकताओं का चुनाव है।
आपने कहा कि मध्यप्रदेश की भूमि श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे व राजमाता का कर्मक्षेत्र है । मध्यप्रदेश का संगठन देश में पार्टी का सबसे अच्छा संगठन माना जाता है। पार्टी का पूरा केन्द्रीय नेतृत्व कहता है कि संगठन देखना है तो मध्यप्रदेश में जाकर देखिये मध्यप्रदेश का संगठन क्या है। यहां का कार्यकर्ता अपने कार्य से पहचाना जाता है। केन्द्रीय नेतृत्व द्वारा दिये गये लक्ष्यों को पूरा करता है।
श्री शाह ने कहा कि मुझे कहा गया कि बूथ के सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को चुनावी गुर सिखाना है, लेकिन मेरे सामने जो कार्यकर्ता बैठें है, उन्होंने कई चुनाव लड़े है और लड़ाये है, मैं उनका क्या गुर सिखाऊंगा ? श्री शाह ने मध्यप्रदेश कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में एक महाराजा, एक उद्योगपति और राजा के सहारे चुनाव लड़ रही है जबकि दूसरी और पिछड़ा वर्ग से आया, मध्यप्रदेश के विकास का सपना लिये हुए किसान का बेटा है। पन्द्रह वर्ष पहले गड्ढों मेंं सड़क थी आज शिवराजजी के नेतृत्व में प्रदेश में चारो ओर सड़कों का जाल बिछाया है। उस समय सिंचाई साढे सात लाख हैक्टेयर में होती थी लेकिन आज चालीस लाख हैक्टेयर भूमि के किसानों को सिंचाई का लाभ मिल रहा है। इसी का परिणाम कृषि कर्मण्य अवार्ड चौथी बार शिवराजजी व प्रदेश सरकार को मिला है, आपने इसी तरह स्कूल, कॉलेज, सड़क, बिजली, पानी के भी सभी आकड़े देते हुए विकास की स्थिति सबके सामने रखी। मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से निकालकर समृद्ध मध्यप्रदेश बनाने का कार्य भाजपा की सरकार कर रही है।
श्री शाह ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में यदि विकास पर बहस करना है, तो हमारा युवा मोर्चा का कार्यकर्ता बहस के लिये तैयार है। राहुल बाबा गांव-गांव घुमकर कहते है कि हमारी सरकार बनेगी, पुछते है कि मोदीजी ने साढ़े चार वर्ष में क्या किया, लेकिन हम कहते है कि यह भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता है चुनाव में वोट मांगने जाते है तो सरकार का पाई-पाई का हिसाब साथ लेकर जाते है। राहुल हमसे चार साल का हिसाब मांगते है हमने जनता के सेवक है हम जनता को जवाब देंगें, हिसाब देना है तो आप अपनी चार पीढ़ी का हिसाब दो, जो जनता जानना चाहती है। कांग्रेस पार्टी भ्रम फैलाकर चुनाव में विकास के  मुद्दे से ध्यान भटकाना चाहती है।
आपनेबूथ तक के कार्यकर्ताओं से सहज संवाद स्थापित करते हुए विकास का मूलमंत्र दिया। बातों ही बातों में आपने 2003 के पहले के कांग्रेस की राज की तस्वीर और आज के विकासशील मध्यप्रदेश की तस्वीर को जनता के सामने रखते हुए विकास के मुद्दे पर उनका समर्थन भाजपा के लिये आप सभी कार्यकर्ताओं को मांगना हैं। आज मध्यप्रदेश को देश के सबसे विकसित प्रदेशों में से एक बनाने का कार्य प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रजी मोदी और मुख्यमंत्री शिवराजजी चौहान के कुशल नेतृत्व का सुपरिणाम है।
जब मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार थी और केन्द्र में मनमोहनजी सोनियाजी की सरकार थी, तब प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान से भेदभाव किया जाता था, लेकिन अब देश में प्रदेश के विकास के लिये केन्द्र व प्रदेश के दो पावरफूल इंजन लगे है, जिससे मध्यप्रदेश का विकास तेज गति से हो रहा है। भाजपा अपने सफलतम मुख्यमंत्रियों में से एक शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में इस चुनाव मैदान में जीतने के आत्मविश्वास से मैदान में उतरी है और संगठन की शक्ति के आधार पर नेतृत्व की क्षमता के भरोसे हम यह चुनाव निश्चित रूप से जीतेंगे। इंदौर संभाग की 37 विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ता के परिश्रम और शिवराजजी के विकास के बल पर हम 37 विधानसभा जीतेंगे।
आपने उपस्थित कार्यकर्ताओं से कहा कि सभी को शक्ति केन्द्र (बूथ) पर ज्यादा से ज्यादा कार्य कर परिश्रम की परिकाष्ठा करना है तभी हमारा गौरव सिद्ध होगा। यह मौंका बार-बार नहीं आयेगा। चुनाव तक ग्राम केन्द्र, नगर केन्द्र और मतदान केन्द्र को जीतने के लिये भाजपा के द्वारा हर वर्ग के लिये किये गये विकास  की गाथा, कार्यकर्ताओं को घर-घर तक पहंचाने के लिये संकल्प दिलाया।
श्री शाह ने कहा कांग्रेस नेताओं से हमें पुछना चाहिए कि एन.सी.आर.जैसे मुददे पर और विशेष रूप से देश में घुस आये घुसपैठियों के बारे में उनकी क्या राय है, असम 40 लाख घुसपैठियों को चिन्हित किया गया है। 55 साल में कांग्रेस ने अपने शासनकाल में घुसपैठियों के लिये जमीन तैयार करने का काम किया। इन 55 सालों में लाखों घुसपैठिए देश में घुसे। हमारी सरकार आते ही हमने सीमा पर तार फैंसिंग का काम शुरू किया, जिसके बाद से घुसपैठ बंद हुई है। एन.सी.आर के माध्यम से असम में 40 लाख घुसपेठियों को चिन्हित किया गया, क्या देश में घुसपैठियों को जगह मिलना चाहिए, घुसपैठियों के आधार पर वोट बैंक की राजनीति करने वालों का इस चुनाव में उखाड़ फैकना है।