कांग्रेस पार्टी के पास विजन की कमी, मुददा विहिन है कांग्रेस-श्री शिवराजसिंह चौहान

मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह ने महाजनसंपर्क अभियान के साथ आज चुनावी शंखनाद कर दिया है। जनआशीर्वाद यात्रा और कार्यकर्ता महाकुंभ में प्रदेश की जनता ने जो भरपूर आशीर्वाद दिया है उसके बल पर निश्चित रूप से हमारी सरकार बनेगी। जनता के इसी आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की मेहनत से हम प्रदेश में चौथी बार विजय पताका लहरायेंगे। कांग्रेस पार्टी के पास कोई विजन नही है। कोई मुददा नहीं है मुददा विहिन कांग्रेस के पास अपने सेनापति का भी पता नही है। आप सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर सरकार के द्वारा किये गये विकास कार्य और योजनाओं को बताकर उनका समर्थन प्राप्त करें। हमने प्रदेश के चहुंमुखी विकास में केई कसर नहीं छोड़ी है निरंतर विकास चलता रहेगा। काम इतने किये कि जनता अभिभूत है। समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिये काम किये है। हमारी संबल योजना हमारे गरीब भाई बहनों के लिये उत्थान के लिये उठाया गया एक सफल कदम है।
आपने कहा कि मोदीजी भारत का वरदान है। मोदीजी के नेतृत्व में देश का जिस तरह दुनिया में मान सम्मान बढ़ा है एवं मोदीजी के नेतृत्व में देश महाशक्ति के रूप में स्थापित हो रहा है। हमें मोदीजी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों को जन-जन तक प्रसारित करते हुए पुनः मोदीजी को प्रधानमंत्री बनाने के लिये जुटना है। इसकी शुरूआत मध्यप्रदेश की देवी अहिल्या की पावन नगरी इंदौर से हो रही है। कार्यकर्ताओं को आने वाले 40-45 दिन भारतीय जनता पार्टी को समर्पित करते हुए कार्य करना है। आपका समय पार्टी को चाहिए आपकी मेहनत से मध्यप्रदेश में ऐतिहासिक विजय होगी।
प्रारंभ में भारत माता, डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों के समक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष, सांसद श्रीमती सुमित्रा महाजन, मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान, राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय, श्री अनिल जैन, प्रदेश प्रभारी श्री विनय सहस्त्रबुद्धे, प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेशसिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत, संभागीय संगठन श्री जयपालसिंह चावड़ा, मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनीय, श्री बालकृष्ण पाटीदार, श्री विक्रम वर्मा, श्री विजेश लुणावत, नगर अध्यक्ष श्री गोपीकृष्ण नेमा, जिला अध्यक्ष श्री अशोक सोमानी, महापौर श्रीमती मालिनी गौड़, विधायक श्री सुदर्शन गुप्ता, श्री रमेश मेंदोला, सुश्री उषा ठाकुर, श्री महेन्द्र हार्डिया, श्री जीतू जिराती, श्री लोकेन्द्र पारासर, श्री सूरज केरो, सुश्री कविता पाटीदार, श्री सुनील ओझा, श्री उमेश शर्मा, श्री सर्वेश तिवारी, श्री शंकर लालवानी, श्री मधु वर्मा ने दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर किया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह का स्वागत मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेशसिंहजी ने किया।