भाजपा का ग्वालियर महानगर के सभी 60 वार्डों में महाजनसंपर्क अभियान शुरू


ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी ने आज से प्रत्येक बूथ के प्रत्येक परिवार तक पहंुचने के उद्देश्य से महाजनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह जी ने आज इंदौर के राजवाड़ा से तीन दिवसीय महाजनसंपर्क अभियान का शुभारंभ किया।
इसी क्रम में ग्वालियर महानगर के सभी 60 वार्डों में महाजनसंपर्क अभियान की शुरूआत हुई। आज के जनसंपर्क में संभागीय सहप्रभारी वेदप्रकाश शर्मा, राजेश सोलंकी, जीडीए अध्यक्ष अभय चौधरी, साडा अध्यक्ष राकेश जादौन, पूर्व साडा अध्यक्ष जय सिंह कुशवाहा, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, विवेक जोशी, जयप्रकाश राजौरिया, राजेश दुबे, डॉ अरविंद राय, जिला महामंत्रीगण कमल माखीजानी, शरद गौतम, महेश उमरैया, जिला उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता, अशोक जादौन, रामेश्वर भदौरिया, कनवर मंगलानी, श्रीमती कमला सोनी, सुनीता शिवहरे, श्रीमती रेखा धौलाखंडी, श्रीमती नीता सिंघल, जिला मंत्री दीपक शर्मा, देवेंद्र पवैया, हरि सिंह तोमर, सोनू मंगल, राकेश खुरासिया गजेन्द्र राठौर, श्रीमती रीना सोलंकी, श्रीमती गीता बडौरी, कोषाध्यक्ष प्रमोद खंडेलवाल, अरूण कुलश्रेष्ठ, कार्यालय प्रभारी विनोद शर्मा, मंडल अध्यक्षगण योगेश जैन, रामनिवास तोमर, दारासिंह सेंगर, रामप्रकाश परमार, विजय सक्सैना, जयंत शर्मा, महेंद्र सिंह सोलंकी, रमेश सेन, तिलकराज बैरी, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विनय जैन, प्रतीक तिवारी, विक्रांत भदौरिया, अभिनंदन त्यागी, गोपाल गांगिल, राजू सेठ, विवेकप्रतापसिंह चौहान, हरीश यादव, निर्दोष शर्मा, भरत दांतरे, श्रीमती खुशबू गुप्ता, धर्मेंद्र आर्य, बलराम बघेल, मनीष मांझी, परवेज खान, नूतन श्रीवास्तव, सतेंद्र रईखेडा, संजय चौहान आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

युवा संवाद कार्यक्रम को लेकर संभागीय बैठक संपन्न
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी के ग्वालियर में आयोजित होने वाले युवा संवाद कार्यक्रम को लेकर युवा मोर्चा के ग्वालियर चंबल संभाग के सभी जिलाध्यक्षों की बैठक प्रदेश महामंत्री बीडी शर्मा, उप्र के परिवहन मंत्री स्वतंत्रदेव शर्मा, संभागीय संगठन मंत्री शैलेंद्र बरूआ, संभागीय सह प्रभारी वेदप्रकाश शर्मा, राजेश सोलंकी और जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा के मुख्यातिथ्य में संपन्न हुई। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री बीडी शर्मा ने युवा मोर्चा के सभी जिलाध्यक्षों को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जी के कार्यक्रम को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष पहली बार ग्वालियर आ रहे है, इसलिए उनका कार्यक्रम ऐतिहासिक होना चाहिए। आप सभी कार्यकर्ता पूरी तरह से कमर कस लें।
इस अवसर पर संभागीय संगठन मंत्री शैलेंद्र बरूआ जी का मार्गदर्शन सभी को प्राप्त हुआ।