युवा मोर्चा ने दिया स्वच्छता का संदेश


– गणेश मंदिर से कालंका मंदिर तक चलाया सफाई अभियान
खरगोन। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कुंदा तट स्थित सिद्धि विनायक गणेश मंदिर से कालंका मंदिर तक सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष परसराम चौहान के मार्गदर्शन में युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष व नगर मंडल प्रभारी राकेश आलीवाल, भाजपा नगर मंडल मंत्री प्रेम जाधम, युवा मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष प्रफुल्ल जायसवाल, महामंत्री पंकज परिहार, मनीष शर्मा, उपाध्यक्ष शुभम जायसवाल, अभिलाष अत्रे, विनोद गोले, गोकुल वर्मा, राहुल पंवार, रवि पाटीदार, कार्तिक सावनेर, चंदन सोनोर, राजा राठौर आदि ने कुंदा तट स्थित सद्भावना मार्ग व मंदिर परिसरों की सफाई की। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार ने बताया इस अवसर पर श्री आलीवाल ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देशभर में स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत का नारा बुलंद हो रहा है। खरगोन नगर में भी स्वच्छता का अलख जगा है। युवा मोर्चा कार्यकर्ता स्वच्छता अभियान को बढ़ावा दे रहे हैं।