झाबुआ में जनजातीय सम्मेलन, अजजा मोर्चा करेगा भागीदारी


राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह देंगे मार्गदर्शन, खरगोन के 1000 से अधिक कार्यकर्ता पहुंचेंगे झाबुआ
खरगोन। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 6 अक्टूबर को दोपहर दो बजे झाबुआ के कॉलेज ग्राउंड पर जनजातीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा खरगोन के एक हजार से अधिक कार्यकर्ता व पदाधिकारी जनजाति सम्मेलन में शामिल होंगे।
भाजपा जिलाध्यक्ष परसराम चौहान के मार्गदर्शन में भीकनगांव व भगवानपुरा विधानसभा क्षेत्र के एक हजार से अधिक कार्यकर्ता 100 से अधिक छोटे वाहनों से झाबुआ पहुंचकर जनजातीय सम्मेलन में भाग लेंगे। उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शाह का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार ने बताया सम्मेलन को लेकर अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेमसिंह सिसौदिया सहित जिला पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों व वरिष्ठ नेताओं में उत्साह है।