गांधी जयंती पर चलाया स्वच्छता अभियान


खरगोन। भारतीय जनता पार्टी खरगोन नगर मंडल द्वारा गांधी जयंती पर जिलाध्यक्ष परसराम चौहान के नेतृत्व में वार्ड-31 गांधीनगर विस्तार क्षेत्र स्थित गरबा पंडाल स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बाबुलाल महाजन, जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार, नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश पंड्या, महामंत्री अनिल गुप्ता, मुकेश राठौर, उपाध्यक्ष डॉ. केआर शर्मा, दिनेश पटवा, अनिल कुशवाह, मंत्री प्रेम जाधम, मनोज राठौर, नपा अंत्योदय समिति अध्यक्ष देवेंद्र चौहान, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राकेश आलीवाल, वार्ड पार्षद बेबीबाई मंडलोई, रहवासी हरिओम सोनी, किशोर सोनी, अनिल सोनी आदि ने पंडाल की साफ-सफाई कर नागरिकों को स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत का संदेश दिया। श्री महाजन ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महात्मा गांधी के सपनों का भारत बनाने के लिए देशभर में स्वच्छता का अलख जगाया गया है। हम सभी इस अभियान से जुड़कर अपने क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने में सहयोग करें। श्री पंड्या ने कहा गांधी जयंती पर पार्टी जिलाध्यक्ष के आह्वान पर स्वच्छता अभियान चलाया गया है।

बक्शीराम यादव व विजय महाजन का निष्कासन समाप्त
दोनों निष्कासित कार्यकर्ताओं को पुनः भाजपा में शामिल किया
भाजपा जिलाध्यक्ष परसराम चौहान ने विगत समय में निलंबित किए गए पूर्व जिला कोषाध्यक्ष विजय महाजन व महेश्वर के पूर्व नपध्यक्ष बक्शीराम यादव का निष्कासन तत्काल प्रभाव से समाप्त करते हुए उन्हें पुनः भाजपा में शामिल किया है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार ने बताया जिलाध्यक्ष श्री चौहान के समक्ष श्री यादव व श्री महाजन ने अपने पार्टी विरोधी कृत्य के लिए क्षमा याचना करते हुए भाजपा की रीति-नीति पर पुनः आस्था व्यक्त कर पूर्ण निष्ठा व समर्पण भाव से पार्टी कार्य करने की इच्छा व्यक्त की थी। जिलाध्यक्ष श्री चौहान ने निष्कासित कार्यकर्ताओं की भावना को दृष्टिगत रखते हुए उनका निष्कासन समाप्त करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह व प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहासजी भगत से निवेदन किया था। श्री चौहान ने वरिष्ठ नेताओं से चर्चा पश्चात दोनों कार्यकर्ताओं का निष्कासन समाप्त कर उन्हें पार्टी की मुख्यधारा में पुनः जोड़ने का निर्णय लिया। श्री चौहान ने कहा उक्त दोनों कार्यकर्ता आज से भाजपा के सदस्य के रूप में मान्यता प्राप्त कर व संगठन की गतिविधियों में भाग लेकर संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।