भाजपा ग्वालियर महानगर ने किया राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को याद


ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर द्वारा आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर फूल बाग स्थित गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने कहा कि गांधी जी जीवन भर छुआछूत, जातिवाद, बाल विवाह सहित समाज में फैली अनेक बुराइयों के खिलाफ लड़ते रहे। उन्होंने स्वच्छता को भी जीवन का एक अहम हिस्सा माना और कहा कि जहां साफ-सफाई है वहीं पर ईश्वर का वास होता है। भारत सरकार का स्वच्छता अभियान महात्मा गांधी से ही प्रेरित है।महात्मा गांधी को विश्व पटल पर अहिंसा के प्रतीक के तौर पर जाना जाता है। उनके जन्मदिवस को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इसके अलावा भी महात्मा गांधी का जिंदगी तमाम मानवीय आदर्शों की प्रयोगशाला रही है। गांधीजी के तीन बंदरों के बारे में हम सभी ने सुना है। बुरा मत कहो, बुरा मत सुनो और बुरा मत देखो के प्रतीक स्वरूप ये तीनों बंदर हमें जीवन जीने के सही तरीके के बारे में बताते हैं। इस संदेश को अगर हम अपने जीवन में उतार लें तो हमारी कितनी समस्याएं अपने आप सुलझ जाएं।
इस अवसर पर संभागीय संगठन मंत्री शैलेंद्र बरूआ, महापौर विवेक शेजवलकर, साडा अध्यक्ष राकेश जादौन, जीडीए अध्यक्ष अभय चौधरी, महामंत्रीगण कमल माखीजानी, शरद गौतम, महेश उमरैया, राजेश दुबे, जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर भदौरिया, अशोक जादौन, विनोद शर्मा, अरूण कुलश्रेष्ठ, बृजेंद्र सिंह जादौन, वरूणदेव शर्मा, सुभाष शर्मा, अभिनंदन त्यागी, महेंद्र सोलंकी, जयंत शर्मा, रमाकांत महेते, नूतन श्रीवास्तव, बरलराम बघेल, नीलिमा शिंदे, भानुप्रताप किरार सहित भाजपा के ज्येष्ठ, श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।