कुछ लोगों ने सर्जिकल स्ट्राइक के पराक्रम पर भी सवाल उठाए थे लेकिन भाजपा के लिए सेना का सम्मान सर्वोपरि: राकेश सिंह



भारतीय जनता पार्टी ने पराक्रम दिवस के रूप में मनाई सर्जिकल स्ट्राइक की वर्षगांठ

भोपाल। देश में कुछ लोग हैं, जो सेना के सर्जिकल स्ट्राइक जैसे पराक्रम पर सवाल खड़े करते हैं। यही लोग कश्मीर में सेना के अभियानों में तरह-तरह की बाधाएं डालते हैं। लेकिन भारतीय जनता पार्टी सैनिकों को सर्वोच्च सम्मान देगी, चाहे वे अपनी सेवा के दौरान सीमा पर तैनात रहें, या फिर सेवानिवृत्ति के बाद समाज के बीच रह रहे हों। यह बात प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने प्रदेश कार्यालय में पराक्रम दिवस के अवसर पर आयोजित सैनिकों के सम्मान कार्यक्रम में कही। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में सर्जिकल स्ट्राइक की वर्षगांठ को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया तथा पूर्व सैनिकों, शहीदों के परिजनों का सम्मान एवं विचार गोष्ठियों का आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में शनिवार को पराक्रम दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। प्रदेश कार्यालय में सुबह प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह एवं जिला अध्यक्ष श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह ने सैनिकों के साहस को सलामी दी। इस अवसर पर जोरदार आतिशबाजी का आयोजन भी किया गया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद श्री राकेश सिंह ने पूर्व सैनिक शौर्य चक्र विजेता नायक श्री ब्रदीलाल एवं विशिष्ठ सेवा मेडल विजेता बिग्रेडियर आर. विनायक का सम्मान किया। कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व सैनिकों, उनके परिजनों एवं पार्टी पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री राकेश सिंह ने कहा कि भारतीय सेना ने आज ही के दिन पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए कई आतंकी ठिकानों, लॉंचिंग पेड को तबाह कर दर्जनों आतंकियों को मार गिराया था। सेना के इस पराक्रम को सम्मान देने के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक की वर्षगांठ को देश और पूरे प्रदेश में पराक्रम पर्व के रूप में मनाया रहा है।

सैनिकों में नहीं, राजनीतिज्ञों में थी इच्छाशक्ति की कमी

प्रदेश अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि आज का दिन भारतीय सेना के कौशल, साहस और पराक्रम के लिए सदैव गौरव के साथ याद किया जायेगा। उन्होंने कहा कि हमारी सेना में शौर्य और साहस की कमी नहीं थी, न ही उसके कौशल पर कोई शक किया जा सकता था। लेकिन राजनैतिक इच्छाशक्ति के अभाव में देश लंबे समय से दुश्मनों की मनमानी को झेल रहा था। कांग्रेस के शासनकाल में सीमा पर तैनात हमारे जवानों को कुछ भी करने से पहले अपनी कमांड से बात करनी पड़ती थी, कमांड दिल्ली में बात करती थी। दिल्ली वालों का यदि विश्राम का समय होता था, तो हमारे सैनिक शहीद हो जाते थे।

भाजपा ने किया हमेशा सम्मान

श्री सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने सदैव सेना और सैनिकों के सम्मान और सुविधाओं को शीर्ष पर रखा है। स्व. अटलजी की सरकार ने यह तय किया था कि सैनिक के शहीद होने पर उसका अंतिम संस्कार पैतृक स्थान पर ही किया जायेगा, चाहे उसके लिए कितनी भी व्यवस्थाएं लगानी पड़े। वहीं, श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने कांग्रेस द्वारा दशकों से लटकाकर रखा गया वन रैंक वन पेंशन का काम त्वरित गति से निपटाया। उन्होंने कहा कि तकनीकी ताकत की दृष्टि से भारत की सेना भले ही विश्व में तीसरे स्थान पर मानी जाती है, लेकिन हमें यह भी जान लेना चाहिए कि बात जब साहस और राष्ट्रभक्ति की आती है, तो भारत की सेना दुनिया की नंबर वन सेना है।

कार्यक्रम में बिग्रेडियर आर. विनायक (विशिष्ट सेवा मेडल), कर्नल श्री केसरी सिंह, श्री ललित यादव ने सर्जिकल स्ट्राइक दिवस पर हुए कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह ने श्री संतोष कुमार जैन एक्स वारंट आफिसर द्वारा रचित आव्हान गीत का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्री सुरेन्द्रनाथ सिंह, सांसद श्री आलोक संजर, श्री लोकेन्द्र पाराशर, श्री शिवराज डाबी, श्री चेतन सिंह, मेजर एच. आर. चौधरी, कर्नल इरफान खान, श्री बी.पी. गौतम, सह संयोजक श्री सुरेश कर्नाटका, सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। मंच का संचालन श्री संतोष कुमार जैन एक्स वारंट आफिसर ने किया और आभार मेजर चौधरी ने व्यक्त किया।

उज्जैन में 5 शहीदों के परिजनों तथा 1 भूतपूर्व सैनिक के निवास पहंुचकर उनका शाल और श्रीफल से सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री विवेक जोशी, श्री मोहन यादव, श्री जगदीश अग्रवाल, महामंत्री श्री सुरेश गिरी उपस्थित थे।

जबलपुर में युवा मोर्चा द्वारा वाहन रैली निकाली गयी। साथ ही मंडल स्तर पर सर्जिकल स्ट्राइकल दिवस पर कार्यक्रम संपन्न हुए। इस अवसर पर अंचल सोनकर, अशोक रोहाणी, महापौर स्वाति गौडबोले, नगर अध्यक्ष श्री जीएस ठाकुर, महामंत्री श्री राजेश मिश्रा, संदीप जैन उपस्थित थे।

रीवा में युवा मोर्चा द्वारा संगोष्ठी और रैली का आयोजन किया। साथ ही मंडल स्तर पर सर्जिकल स्ट्राइक दिवस को पराक्रम पर्व के रूप में मनाया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री विद्याप्रकाश श्रीवास्तव, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री विवेक पाण्डे, जिला महामंत्री श्री शिवेन्द्र सिंह, श्री प्रमोद व्यास सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित थे।

इंदौर में भूतपूर्व सैनिक प्रकोष्ठ द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलें के 18 मंडलों में शहीदों का शाॅल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी व सैनिक प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित थे।

शहडोल में सैनिक कल्याण कार्यालय में भूतपूर्व सैनिकों का शाॅल, श्रीफल से स्वागत कर सम्मान किया गया। उमरिया पुलिस लाइन में सहित जिले के 7 मंडलांे में शहीद सैनिकों के परिजनों का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर पार्टी जिला अध्यक्ष श्री इन्द्रजीत सिंह छाबडा, श्री मनीष सिंह, श्री राजेन्द्र तिवारी, सैनिक प्रकेाष्ठ के जिला संयोजक श्री आरएन सिंह काकू, श्री सुधीर शुक्ला, श्री संजय मित्तल, श्री श्रवण तिवारी उपस्थित थे।