अद्भुत होगा कार्यकर्ता महाकुंभ: राकेश सिंह जी

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह ने बताया कि विश्व के सबसे बड़े महाकुंभ की तैयारियां अंतिम चरण की पूर्णता की ओर है। कल सबेरे तक सारी व्यवस्थाएं चाक-चैबंद हो जाएंगी। कार्यकर्ता महाकुंभ में प्रदेश की 230 विधानसभाओं के 65 हजार से अधिक मतदान केन्द्रों से कार्यकर्ता शामिल होंगे। यह महाकुंभ विचार, तकनीक एवं संख्या की दृष्टि से अनोखा आयोजन है। मैदान के विभिन्न हिस्सों में कार्यक्रम का स्क्रीन पर सीधा प्रसारण होगा। औपचारिक कार्यक्रम की शुरूआत के पूर्व इन एलईडी पर विचारधारा, नीति एवं नेतृत्व के आधार पर बनी डिजिटल प्रदर्शनी दिखाई जायेगी।
उन्होंने कहा कि यह महाकुंभ जैसा हमने कहा है वैसा हो इसके लिए हमे कंधे से कंधा मिलाकर काम करना है और विश्वास है आप जैसे सक्षम कार्यकर्ताओं के बूते महाकुंभ सफल होगा।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कार्यकर्ताओं को सफल आयोजन की बधाई देते हुए कहा कि मध्यप्रदेश का भाजपा संगठन पूरे देश का सर्वश्रेष्ठ संगठन है इसलिए मुझे विश्वास है कि हमारा महाकुंभ भी सर्वश्रेष्ठ ही होगा।