अटल महाकुंभ परिसर में प्रदर्शनी का उद्घाटन

मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने 
अंतिम चरण की तैयारियों का जायजा लिया
भोपाल। राष्ट्र चिन्तक पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती 25 सितम्बर को भोपाल के जम्बूरी मैदान में होने वाले विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक कार्यकर्ता समागम ‘कार्यकर्ता महाकुंभ’ के लिए ‘अटल महाकुंभ परिसर’ सजकर तैयार है। रविवार को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान, केंद्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत ने जम्बूरी मैदान के अटल महाकुम्भ परिसर में स्वर्गीय अनिल माधव दवे प्रदर्शनी मंडपम का उद्घाटन कर महाकुंभ के अंतिम चरण की तैयारियों का जायजा लिया।