प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह जी का संदेश

विश्व के सबसे बड़े राजनैतिक दल के सबसे बड़े कार्यकर्ता संगम कार्यकर्ता महाकुंभ में आपको आमंत्रित करते हुए गौरव का अनुभव कर रहा हूं। कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी का प्राण है, भाव है, विचार है। कार्यकर्ताओं के बल पर आज देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार है। 19 राज्यों में भाजपा, सरकार से सेवा और सुशासन को सिद्ध कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में गौरवपूर्ण उपलब्धियां भाजपा सरकारों की रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के मार्गदर्शन और परिश्रम से भाजपा लगातार कीर्तिमान गढ़ रही है, जनता भाजपा को अपना रही है। हर बार मप्र में आपने इतिहास रचा है। अब कांग्रेस मुक्त भारत के अभियान में अंतिम प्रहार पूरी शक्ति और एकाग्रता के साथ करने का अवसर आया है। देशभर में विपक्ष हमारी संगठन शक्ति और जनसमर्थन से बौखलाया हुआ है। विपक्ष कई प्रकार के षड़यंत्र रच रहा है पर वह अब अपने मंसूबों में सफल नहीं हो पाएगा। हम ऐसा होने भी नहीं देंगे। हमें पक्का भरोसा है कि हम सभी कार्यकर्ता भारत को परम वैभव तक ले जाने के अपने महान उद्देश्य को पूरा करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। मैं आपको 25 सितंबर को जंबूरी मैदान भोपाल में आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ में साग्रह आमंत्रित करता हूं।