नए कार्यालय में बने महाकोशल की सभी सीटें जीतने की योजना : रामलाल जी


भाजपा का नवनिर्मित कार्यालय हुआ भव्य समारोह में लोकार्पित

जबलपुर। इस कार्यालय भवन से देश और मध्यप्रदेश के पुनर्निर्माण की योजना बने यही मेरी शुभकामना है। इस कार्यालय से महाकोशल की सभी 94 विधानसभा सीटें तथा लोकसभा की 13 सीटें जीतने की योजना बनेए ऐसा हमारा प्रयास होना चाहिये। यह बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल जी ने शनिवार को जबलपुर में पार्टी के नए कार्यालय भवन के लोकार्पण समारोह में कही। समारोह में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री एवं पार्टी की चुनाव अभियान समिति के संयोजक श्री नरेन्द्र सिंह तोमरए श्री थावरचंद गहलोत, श्री वीरेन्द्र खटीक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी श्री विनय सहस्त्रबुद्धे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री प्रभात झा, प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत, सह संगठन महामंत्री श्री अतुल राय आदि उपस्थित थे। रानीताल चैक के पास निर्मित भाजपा कार्यालय का लोकार्पण समारोह शनिवार को आयोजित किया गया। अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम पार्टी के ध्वज का ध्वजारोहण कर शिलालेख का अनावरण एवं भारतमाता व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन किया गया। इसके पश्चात सभी आमंत्रित अतिथियों ने कार्यालय का भ्रमण किया। इसके उपरांत रानीताल स्टेडियम में आयोजित समारोह में वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री रामलाल जी ने अपने संबोधन में कहा कि भाजपा की पहचान व ताकत कार्यकर्ता ही है। हमारी पहचान त्याग तपस्या और बलिदान से ही है। हमारे पूर्वजों ने अपने अथक परिश्रम और बलिदान के बाद संगठन को खड़ा किया है। आजादी से आज तक हमारे हजारों कार्यकर्ताओं का बलिदान हुआ है। हमारे दो राष्ट्रीय अध्यक्ष शहीद हुए हैं और आज भी कश्मीरए केरलए पश्चिम बंगाल में हमारे कार्यकर्ता संघर्ष कर रहे हैं। आज पार्टी सत्ता में है इसके पीछे हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत ही है और इन्हीं कार्यकर्ताओं ने मिलकर इस भव्य कार्यालय का निर्माण कराया है। श्री रामलाल जी ने कहा कार्यालय निर्माण में कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं पूंजी लगी है। यह कार्यालय जीवंत कार्यालय बने और हर कार्यकर्ता इसे अपना घर समझे ऐसा प्रयास होना चाहिये।