ऐतिहासिक होगा कार्यकर्ता महाकुम्भ: राकेश सिंह


कार्यक्रम स्थल पहुँचकर प्रदेश अध्यक्ष तैयारियों में लगे कार्यकर्ताओं से मिले

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री राकेश सिंह ने शुक्रवार को कार्यकर्ता महाकंुभ के कार्यक्रम स्थल जंबूरी मैदान पहुँचकर तैयारियों में लगे कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्होंने तैयारियों का बारीकी से जायजा लेते हुए संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता महाकुम्भ ऐतिहासिक होगा।

इस अवसर पर पत्रकार बंधुओं से चर्चा करते हुए श्री राकेश सिंह ने कहा कि राजधानी के जंबूरी मैदान में 25 सितंबर पं. दीनदयाल दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर होने वाले विश्व के सबसे बड़े कार्यकर्ता महाकंुभ की तैयारियां लगभग पूर्णता की ओर है। विभिन्न व्यवस्थाओं के पंडाल तैयार हो रहें है। अलग-अलग समितियां तैयारियों में जुटी हुई है। प्रदेश भर से आने वाले कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में सुलभता हो, इस बात का खासा ध्यान रखा गया है। उनके साथ आयोजन समिति के संयोजक, वरिष्ठ मंत्री श्री उमाशंकर गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक श्री रामेश्वर शर्मा सहित अन्य नेतागण उपस्थित थे।

श्री राकेश सिंह ने कहा कि 25 सितंबर का आयोजन राजनैतिक दृष्टि से भूतो न भविष्यति होगा। वहीं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री रामलाल जी, मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चैहान सहित पार्टी के केन्द्रीय नेताओं का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को प्राप्त होगा। पार्टी का संपूर्ण नेतृत्व कार्यकर्ताओं में उर्जा का संचार करेगा। विश्व के सबसे बड़े कार्यकर्ता महाकंुभ से पार्टी के कार्यकर्ता जीत का मंत्र लेकर बूथ की ओर रवाना होंगे।

5 हजार से अधिक कार्यकर्ता तैयारियों में जुटे

श्री राकेश सिंह ने बताया कि यह आयोजन विश्व का सबसे बड़ा कार्यकर्ता महाकंुभ होगा। इस दृष्टि से इसकी तैयारियो में भी 5 हजार से ज्यादा कार्यकर्ता लगे हुए है। उन्होंने बताया कि आयोजन में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं की सुविधा की दृष्टि से भोपाल शहर के चारों ओर कार्यकर्ताओं के स्नान और भोजन की व्यवस्था भी की गयी है। कार्यक्रम स्थल पर भी भोजन सहित अलग अलग पंडाल तैयार हो रहें है। उन्होंने बताया कि कार्यकर्ता महाकंुभ को लेकर प्रदेश भर के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। प्रत्येक जिले के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता आयोजन की तैयारियों में जुटे हुए है। उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से यह कार्यकर्ता महाकंुभ ऐतिहासिक और भव्य होगा।