शिवराज भैया के लिए मोर्चा संभाले बहनें – सावित्री ठाकुर जी


खरगोन। आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव कांग्रेस के लिए आखिरी चुनाव है। दोनों चुनाव जीतने के लिए कांग्रेसी साम, दाम, दंड, भेद, छल, कपट आदि हथकंडे अपना रहे हैं। चोर-चोर, मौसरे भाई एकजुट होकर सारे विपक्षी महागठबंधन बना रहे हैं। वे समाज को जातियों में तोड़ने का षड़यंत्र रच रहे हैं। जबकि मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने हम बहनों के लिए 18-18 घंटे काम किया है। माता-बहनों के लिए ऐसी योजनाएं संचालित की हैं जिसे देश के कई राज्यों व केंद्र सरकार ने भी अपनाया है। दुश्मनों के लिए दुर्गा, लक्ष्मी, सरस्वती, काली हैं हम बहनें। शिवराज भैया की रक्षा के लिए चुनाव के मैदान में पूरी ताकत के साथ उतरें। मतदाताओं विशेषकर महिलाओं को केंद्र व राज्य की योजनाओं की जानकारी दें। चुनाव में अपना-अपना बूथ अधिकाधिक वोटों से जिताएं। बूथ जीतकर प्रदेश में चौथी बार शिवराज सरकार बनाएं। प्रदेश में पुनः सरकार बनने पर केंद्र में भी हमारी सरकार बनेगी।
शुक्रवार को यह बात भाजपा किसान मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व धार-महू क्षेत्र की सांसद सावित्री ठाकुर ने जिला कार्यालय पर महिला मोर्चा की जिला बैठक में कही। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार ने बताया भाजपा जिलाध्यक्ष परसराम चौहान की विशेष उपस्थिति व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष धनलक्ष्मी शर्मा की अध्यक्षता में हुई मोर्चा की बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्येक बूथ पर महिलाओं की समिति बनाने, 25 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह की उपस्थिति में आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ में अधिकाधिक भागीदारी की रूपरेखा बनी। बैठक में सांसद श्रीमती ठाकुर ने कहा हमारे भाई मुख्यमंत्री शिवराजसिंह व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18-18 घंटे काम करते हैं। हमें उनकी सरकारें पुनः बनाने के लिए प्रतिदिन दो घंटे का समय देना होगा। प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं को जनता के बीच उतारें। उज्ज्वला योजना, संबल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ने गरीबों की तकदीर बदल दी है। जीएसटी, नोटबंदी के सकारात्मक परिणाम आए हैं। कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह के बंटाधार व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के भ्रष्ट शासन से नई पीढ़ी को अवगत कराएं। अगर हम मतदाता को अपनी बात बताने में सफल रहें तो प्रदेश व केंद्र में हमारी सरकार बनाने से कोई ताकत नहीं रोक सकती है। जिलाध्यक्ष श्री चौहान ने संबोधित करते हुए कहा आगामी चुनाव में कांग्रेस खत्म होने जा रही है। वे बूझते दीये व मरणासन्न व्यक्ति की भांति सत्ता के लिए फड़फड़ा रहे हैं। वे भ्रम व झूठ का मायाजाल फैला रहे हैं। जिन्होंने 60 साल देश को लूटा उन्हें हमें मुंहतोड़ जवाब देना है। भाजपा की राज्य व केंद्र की सरकारों ने महिलाओं का जीवन स्तर ऊंचा उठाने के लिए खूब काम किए हैं। महिलाओं को सरकारी नौकरियों व राजनीतिक क्षेत्र में 50 प्रतिशत आरक्षण दिया है। वर्तमान में कोई ऐसा क्षेत्र नहीं है जिसमें महिलाओं का प्रतिनिधित्व न हो। अब महिला मोर्चा की बारी है कि वह भाजपा की सरकार पुनः बनाने के लिए मोर्चा संभालें। भोपाल महाकुंभ में महिला मोर्चा की अधिकाधिक भागदारी तय करें। बैठक में जिलाध्यक्ष धनलक्ष्मी शर्मा ने मोर्चा की गतिविधियों की जानकारी दी। जिला प्रभारी मधु चौरसिया ने मोर्चा को मतदान केंद्र स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया। पार्षद नीलाबाई सांवले ने केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं पर गीत प्रस्तुत किया। संचालन महिला मोर्चा जिला महामंत्री सरिता पाटीदार ने किया व आभार उपाध्यक्ष मंजुला मेवाड़े ने माना। बैठक में भाजपा जिला महामंत्री नंदा ब्राह्मणे, उपाध्यक्ष साधना बड़ोले, सुगनकौर जाधव, पूर्व जिला मंत्री कृष्णा कुशवाह, जिला उपाध्यक्ष धार सुनीता दुबे, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मंजु शुक्ला, तरुणा तंवर, विजयलक्ष्मी सांवले, जिला महामंत्री छाया जोशी, उपाध्यक्ष प्रमिला रंसौरे, भावना वर्मा, सुमन पाटीदार, मंत्री अश्विनी चौधरी, शीला पटेल, प्रभा राठौड़, करही नपध्यक्ष आशा वासुरे, महेश्वर जनपद अध्यक्ष आशा वर्मा, मंडल अध्यक्ष अनुराधा तारे, बेबीबाई मंडलोई, नीला वर्मा, प्राची राठौर, उषा यादव, शकुंतला वर्मा, रीना वासुरे, प्रीतिकौर मोंगा, करिश्मा सोलंकी, मीरा वर्मा, मंगती तोमर, ललिता आलीवाल, सूरज भावसार, लक्ष्मी भावसार आदि उपस्थित थीं।