फल बांटकर किया रक्तदान

– भाजपा मना रही सेवा सप्ताह, जिलेभर में हो रहे सेवा कार्य
खरगोन। भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा सप्ताह अंतर्गत विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। जिलाध्यक्ष परसराम चौहान के नेतृत्व में नगर मंडल व युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मूक-बधिर विद्यालय के बच्चों को फल वितरित किए। जिला कार्यालय पर आयोजित शिविर में कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर पीड़ित मानवता की सेवा का संकल्प दोहराया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार ने बताया जिलाध्यक्ष परसराम चौहान के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से जनसंघ संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर तक सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। सेवा सप्ताह अंतर्गत मंगलवार को नगर मंडल, युवा मोर्चा व जिला चिकित्सालय रक्तकोष टीम के सहयोग से भाजपा जिला कार्यालय सनावद रोड खरगोन पर रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें शुभम जायसवाल, राघवेंद्र डंडीर, कमलेश मुकाती, गोविंद गौर, बबलु भाटिया, अक्षय राजपूत, राज पाटिल, पंकजसिंह परिहार, रमेश नागराज, यशवंत कर्मा, लवकुश पटेल, राहुल सोलंकी, मनोज पाल आदि ने रक्तदान किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष परसराम चौहान, उपाध्यक्ष बद्री पाटीदार, लक्ष्मण इंगले, सहकार्यालय मंत्री जितेंद्र त्रिपाठी, नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश पंड्या, उपाध्यक्ष डॉ. केआर शर्मा, युवा मोर्चा जिला महामंत्री दिनेश यादव, उपाध्यक्ष राकेश आलीवाल, नगर अध्यक्ष प्रफुल्ल जायसवाल आदि उपस्थित थे। जिला अस्पताल के डॉ. विनय चौहान, लेब टेक्नीशियन सचिन चौहान, काउंसलर वीरेंद्रसिंह सोलंकी, गायत्री चौहान, शीतल मंडलोई, रानू यादव, सागर आदि का योगदान रहा। इसी प्रकार कुंदा तट गणेश मंदिर स्थित मूक-बधिर विद्यालय में जिलाध्यक्ष श्री चौहान के साथ कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने बच्चों को फल वितरित किए। कार्यक्रम में रवि जायसवाल, राजेंद्र परसाई, विश्वास ताम्रकर, मयंक जिंदल, मनीष शर्मा, विनोद गोले आदि उपस्थित थे। इसी प्रकार सेवा सप्ताह अंतर्गत मंडलेश्वर व सनावद में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत का संदेश दिया गया।