लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन ने जवाहर मार्ग पुल निर्माण तक जनता आवागमन के लिये वैकल्पिक मार्ग सुझाया


लोकसभा अध्यक्ष, सांसद श्रीमती सुमित्रा महाजन ने जवाहर मार्ग पुल निर्माण तक जनता आवागमन के लिये वैकल्पिक मार्ग सुझाकर भाजपा नगर अध्यक्ष, महापौर, यातायात अधिकारियों व निगम अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की-क्षतिग्रस्त पुल का निरीक्षण किया

इंदौर। जवाहर मार्ग पुल के क्षतिग्रस्त होने से शहर की जनता को आवागन में जिस तरह से परेशानी हो रही है और जिसके कारण राजबाड़ा क्षेत्र में लगातार ट्राफिक का दबाव बढ़ते जा रहा है इसको ध्यान में रखते हुए आज लोकसभा अध्यक्ष, सांसद श्रीमती सुमित्रा महाजन ने इस मामले में आमजन की चिंता करते हुए भाजपा नगर अध्यक्ष श्री गोपीकृष्ण नेमा, महापौर श्रीमती मालिनी गौड़ से चर्चा कर यातायात के जिम्मेदार अधिकारियों व नगर निगम के अधिकारियों के साथ वैकल्पिक मार्ग को लेकर विस्तृत चर्चा की। श्रीमती सुमित्रा महाजन व श्री गोपीकृष्ण नेमा ने जनता की इस परेशानी के समाधान के लिये अधिकारियों के साथ आसपास के सभी मार्गो पर यातायात परिवर्तित करने के लिये कहा। जिससे राजबाड़ा क्षेत्र में ट्राफिक का दबाव भी कम हो जाये। साथ ही शहर की जनता की जनता चिंता करते हुए उन्हें कम से कम परेशानी हो। ताईजी, नगर अध्यक्ष श्री गोपीकृष्ण नेमा एवं महापौर श्रीमती मालिनी गौड़ ने क्षतिग्रस्त पुल का निरीक्षण किया व वहां के रहवासियों की समस्यां भी जानी एवं लगभग एक घंटे से अधिक समय तक संबंधित अधिकारियों (न.नि. व ट्राफिक) के साथ अपने आफिस पर चर्चा कर वैकल्पिक मार्गो के बारे में जाना।
तत्पश्चात भाजपा नगर अध्यक्ष श्री गोपीकृष्ण नेमा, श्री बालकृष्ण अरोरा, श्री शंकर यादव, श्री कमल वर्मा ने निगम अधिकारी ब्रिज सेल के इंचार्ज श्री अनूप गोयल व उनकी टीम तथा ट्राफिक एडीशन एस.पी. श्री मीणा, ट्राफिक डी.एस.पी. श्री महेन्द्र जैन व उनकी टीम एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक में चर्चा अनुसार वैकल्पिक का भ्रमण किया और उन पर यातायात का दबाव परिवर्तित मार्गो की वस्तु स्थिति का मुआयना भ्रमण के दौरान किया, साथ ही यह भी निश्चित किया गया कि न.नि. अपने कार्य आगामी 7 दिनों में पूर्ण कर लेगा, पश्चात प्रशासन इन मार्गो पर यातायात व्यवस्थित हो इस हेतु ट्राफिक बल लगाकर रास्तों को परिवर्तित करेगा। वैकल्पिक मार्ग चन्द्रभागा गणेश मंदिर से नार्थ तोड़ा की ओर जाने वाला मार्ग, चम्पाबाग से जवाहर मार्ग, जवाहर मार्ग सैफी होटल से हाथीपाला मार्ग इन मार्गो पर यातायात को परिवर्तित कर आमजन की परेशानी को कम किया जायेगा। इन सभी मार्गो पर संकेतों के साईन बोर्ड भी लगाये जायेंगे।