सफाई अभियान चलाकर दिया स्वच्छता का संदेश

भाजपा, सीसीबी व नगर पालिका परिवार ने चलाया स्वच्छता अभियान
खरगोन। सेवा सप्ताह अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में रविवार को नगर में बस स्टैंड से लेकर टाउन हाल गांधी प्रतिमा तक सफाई अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। अभियान में भाजपा कार्यकर्ता, पदाधिकारियों के साथ गायत्री परिजन, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित (सीसीबी) तथा नगर पालिका परिषद के कर्मचारी, अधिकारी व सफाई कामगारों ने भी भाग लिया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार ने बताया पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से जनसंघ संस्थापक पं. दीनदयालजी उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर तक सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष परसराम चौहान के नेतृत्व में जिले के सभी 18 मंडलों में सेवा सप्ताह अंतर्गत विभिन्न सेवा गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। रविवार को प्रातः नौ बजे से स्थानीय बस स्टैंड परिसर से सफाई अभियान चलाया गया जो फव्वारा चौक, गजानंद सोनी प्रतिमा तिराहा, सीसीबी, बिस्टान रोड तिराहा होते हुए गांधी प्रतिमा टाउन हाल पर संपन्न हुआ। जिलाध्यक्ष परसराम चौहान, सीसीबी अध्यक्ष रणजीतसिंह डंडीर, नपाध्यक्ष विपिन गौर ने गांधीजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत के संदेश का जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान सीसीबी महाप्रबंधक एमके बार्चे, नपा सीएमओ निशिकांत शुक्ला, भाजपा जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण इंगले, जिला मंत्री जय पटेल, रंगा डावर, कार्यालय मंत्री हेमराज पाटीदार, मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार, नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश पंड्या, महामंत्री जीपी पंवार, उपाध्यक्ष रितेश पटवा, मंत्री अनिल कुशवाह, प्रेम जाधम, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष रवि वर्मा, विश्वास ताम्रकर, नपा सभापति किशोर पुजारी, एल्डरमेन शंकर मैना, भगवान सोलंकी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे। अभियान में गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ के रमेश पाटीदार, सौरभ मोरे, आनंद बघेल, लोकेंद्रसिंह, दिव्याणी चौहान, सुरेश पाटिल, बीएस मंडलोई, जगदीश मंडलोई, अभिषेक पाटीदार, वेदांत पाटीदार, अभिजीत राठौर, सीसीबी प्रबंधक राजेंद्र आचार्य, अनिल कानूनगो, अनीस खान एवं नगर पालिका के सफाई अमले ने सक्रिय भागीदारी की।