सेवा सप्ताह अंतर्गत सेवा गतिविधियां संचालित


दीनदयाल उपवन में किया पौधारोपण
खरगोन। सेवा सप्ताह अंतर्गत भाजपा खरगोन नगर मंडल के तत्वावधान में दीनदयाल उपवन मेहरजा में पौधारोपण किया गया। कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने सीताफल, कटहल सहित अन्य प्रजाति के पौधे रोपे। भाजपा जिलाध्यक्ष परसराम चौहान के नेतृत्व में जिलेभर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती 25 सितंबर तक सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न सेवा गतिविधियां संचालित की जा रही है। गत दिवस मेहरजा स्थित दीनदयाल उपवन में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बाबुलाल महाजन, जिला कार्यालय मंत्री हेमराज पाटीदार, सहमंत्री जितेंद्र त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार, खरगोन नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश पंड्या, महामंत्री जीपी पंवार, उपाध्यक्ष डॉ. केआर शर्मा, नपा अंत्योदय समिति अध्यक्ष देवेंद्र चौहान, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजक धर्मेंद्र वाघे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेश एकवन आदि ने सीताफल, कटहल के पौधे रोपकर उनकी सिंचाई की। गौरतलब है कि नगर मंडल द्वारा गत वर्ष मेहरजा में दीनदयाल उपवन की स्थापना कर बड़ी संख्या में आम, नीम, वट, सीताफल आदि के पौधे रोपकर निरंतर देखरेख की जा रही है।