भाजपा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रजी मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में सात दिवस तक मनाएगी

आज सभी विधानसभा में हुए मोदीजी के जन्मदिन पर कार्यक्रम
इंदौर। भाजपा नगर अध्यक्ष श्री गोपीकृष्ण नेमा, महामंत्री श्री मुकेश सिंह राजावत, श्री गणेश गोयल, श्री घनश्याम शेर ने बताया कि आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रजी मोदी का जन्मदिन भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी विधानसभाओं में उत्साहपूर्वक मनाकर कई कार्यक्रम कर उनके दीर्घायु वह स्वस्थ जीवन की कामना की।
     प्रधानमंत्री नरेंद्रजी मोदी के जन्मदिन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदीजी के जन्मदिन पर हवन और यज्ञ का आयोजन किया और प्रधानमंत्री मोदी की लंबी उम्र की कामना भी की। भाजपा नेताओं ने मंत्रोच्चार के साथ में यज्ञ में आहुति डाली और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना की।
 भाजपा नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने बताया कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है और 7 दिनों तक अलग-अलग आयोजन भी होंगे। जैसे स्वस्थ्य शिविर एवं आयुष्मान योजना भारत के लिये जनजागरण, 18 सितम्बर को स्वच्छता अभियान, 19 सितम्बर को सेवा बस्ती में स्वास्थ्य शिविर, 20 सितम्बर को वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रम संपन्न होंगे।