भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का आगमन कल

जबलपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष साँसद श्री विष्णुदत्त शर्मा का भोपाल से जबलपुर कल शनिवार 2 जनवरी 2021 को प्रातः 11 बजे सड़क मार्ग से आगमन होगा। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा कल संभागीय कार्यालय रानीताल में अपराह्न 4 बजे संभाग के जिला अध्यक्षो, शाम 5 बजे जबलपुर जिले के पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षो एवँ शाम 6 बजे जनप्रतिनिधियों एवँ वरिष्ठजनों के साथ बैठक करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा कल रात्रि 8 बजे सड़क मार्ग से भोपाल रवाना होंगे।