प्रदेश में चौथी बार सरकार बनाने का लक्ष्य बनाकर करें कार्य :- राकेश सिंह



प्रदेश अध्यक्ष ने किया उत्तर विधानसभा के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन
जबलपुर। जनता के आशीर्वाद से प्रदेश में 3 बार भाजपा ने सरकार बनाई और आने वाले चुनावों में भी जनसमर्थन और कार्यकर्ताओं की मेहनत से से भाजपा चौथी बार सरकार बनेगी इस हेतु हमें लक्ष्य बनाकर कार्य करना होगा उक्ताशय के उद्गार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद श्री राकेश सिंह ने उत्तर विधानसभा के चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर दिये। श्री सिंह ने कहा कि हमें 2003 में कांग्रेस से प्रदेश बदहाल स्थिति में विरासत में मिला था और 15 वर्षोँ में हमारी सरकार ने मध्यप्रदेश को बीमारू से विकासशील, विकासशील से विकसित बनाया है अब आने वाले 5 वर्षो में विकसित प्रदेश को समृद्ध मध्यप्रदेश बनायेंगें। इस हेतु पुनः हमें अपने प्रत्याशियों को जिताना होगा और प्रदेश में सरकार बनानी होगी। श्री सिंह ने कहा चुनाव के लिये कार्यकर्ता और कार्यालय का महत्वपूर्ण स्थान होता है। आज से उत्तर विधानसभा के कार्यालय का उद्घाटन हो गया है और हमारे प्रत्याशी श्री शरद जैन को आप सभी मिलकर विजयी बनायेंगे ऐसा विश्वास है। श्री सिंह ने कहा कि भाजपा की प्रदेश एवं केन्द्र सरकार ने अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं से गरीब, मजदूर, माताएं बहिनें एवं मध्यम वर्ग के लोगों का हित करने का प्रयास किया। हमारी योजनाएं मूर्त रूप ले रहीं हैं और जन-जन तक इसका लाभ पहुंचा है। प्रदेश का कोई भी वर्ग सरकार की योजनाओं से अछुता नहीं रहा है। विगत 14 वर्षां में भाजपा की सरकार ने मध्यप्रदेश को विकासशील प्रदेश बनाने के साथ प्रदेशवासियों के कल्याण की चिंता की है। विकास का यह क्रम आगे भी चलता रहे इसके लिये हमे सामूहिक प्रयास कर अपने प्रत्याशी को हर बूथ में विजय दिलानी होगी।

भाजपा मीडिया सेंटर मीडिया के साथ संपर्क और संवाद स्थापित करेगा :- राकेश सिंह
भाजपा संभागीय मीडिया सेंटर का हुआ उद्घाटन
जबलपुर। मीडिया से सतत सम्पर्क और संवाद स्थापित करने विधानसभा चुनाव के द्रष्टिगत पूरे प्रदेश में संभागीय मुख्यालयों में मीडिया सेन्टर की स्थापना पार्टी द्वारा की गई है इसी तारतम्य में जबलपुर में संभागीय मीडिया सेंटर का उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद श्री राकेश सिंह द्वारा टेलीग्राफ गेट नं. 1 के सामने रानीताल में किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह ने कहा कि मीडिया से सभी प्रबुद्धजन जुड़े होते हैं और पार्टी की गतिविधियों एवं कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाने का सबसे सशक्त माध्यम प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया है। मीडिया के मित्रों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े और समय पर उन्हें सही जानकारी उपलब्ध हो सके इस हेतु पूरे प्रदेश में सभागीय मीडिया सेंटर की स्थापना की गई है और मुझे पूरा विश्वास है कि यह मीडिया सेंटर आप को सही समय पर आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने में सफल होगा। भाजपा के संभागीय मीडिया सेंटर के उद्घाटन अवसर पर चंपारन बिहार के सांसद डॉ. संजय जायसवाल, ग्रामीण जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश पटैल , प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सर्वेश तिवारी, उत्तर विधानसभा प्रत्याशी शरद जैन, पनागर विधानसभा प्रत्याशी सुशील तिवारी इंदु मंचासीन थे। मीडिया सेंटर का उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के तैल्य चित्रों के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया गया। संभागीय मीडिया प्रभारी रवीन्द्र पचौरी ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत साहू ने किया। इस अवसर पर डॉ. जितेन्द्र जामदार, महामंत्री संदीप जैन, राजेश मिश्रा, नितिन भाटिया, कुमार नीरज, अमित जैन, रवि शर्मा, अभिषेक तिवारी, अनिकेत चौरसिया, अमित राय, राहुल रैकवार, विक्रम परवार, संतोष झारिया, अजय सोनकर, सुरेन्द्र शर्मा आदि उपस्थित थे।