भाजपा प्रत्याशी संजय बघेल सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे नामांकन दाखिल करने

भाजपा प्रत्याशी संजय बघेल सैकड़ो कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे नामांकन दाखिल करने, बघेल बोले- भाजपा बड़ा परिवार है, हम सभी साथ है
धार-सरदारपुर विधानसभा चुनाव हेतु भाजपा प्रत्याशी संजय बघेल ने आज सैकड़ो समर्थको के साथ सरदारपुर में रैली निकालकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया गया। इस दौरान भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजुद थे। वही विधायक वेलसिंह भूरिया का नामांकन दाखिल के दौरान नदारद रहा चर्चा का विषय रहा। आज सुबह भाजपा के कई कार्यकर्ता एवं बघेल के समर्थक माही नदी तट पर स्थित शनि मंदिर प्रांगण में एकत्रित हुए। जहां से दोपहर बाद एक विशाल रैली निकाली गई। जो सरदारपुर नगर में भ्रमण कर जनपद पंचायत के समीप पहुंची। जहां पुलिस ने बेरिकेड्स लगाकर रैली को रोक दिया। जिसके बाद नियमानुसार संयज बघेल सहीत पांच व्यक्ति रिटर्निंग कार्यालय पहुंचे। रिटर्निंग कार्यालय में महूर्त अनुसार संजय बघेल ने अपना नामांकन फार्म रिटर्निंग अधिकारी सत्यनारायण दर्रो एवं सहायत रिटर्निंग अधिकारी प्रकाश परिहार को जमा किया। इस दौरान बघेल के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता राजेन्द्र गर्ग, कन्हैयालाल पटेल, राजगढ़ मंडल अध्यक्ष नविन बानिया एवं सरदारपुर मंडल अध्यक्ष रामेश्वर चौधरी मौजुद थे। वहीं रैली में भूतपूर्व राजगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश तातेड़, भाजपा नेता अमृत पायल, गंगाराम पाटीदार, भाजयुमो राजगढ़ मंडल अध्यक्ष मदन चोयल, भाजयुमो सरदारपुर मंडल अध्यक्ष देवीलाल श्रीकार सहीत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजुद थे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र त्रिपाठी ने दी।