जबलपुर। लौह पुरूष की जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन भाजपा ने चारों विधानसभाओं में किया दौड़ का आयोजन


जबलपुर। लौह पुरूष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर देश की एकता और अखंडता के लिये रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा जबलपुर महानगर द्वारा सभी चारों विधानसभाओं में दौड़ का आयोजन कर सरदार पटेल को याद किया गया।
भाजपा द्वारा आयोजित रन फॉर यूनिटी में उत्तर विधानसभा में राज्यमंत्री शरद जैन, महापौर डॉ. स्वाती गोडबोले, पूर्व विधानसभा में विधायक अंचल सोनकर, केंट विधानसभा में विधायक अशोक रोहाणी, पश्चिम विधानसभा में सदानंद गोडबोले, नगर महामंत्री संदीप जैन के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं एवं छात्र-छात्राओं ने दौड़ में भाग लिया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने कहा कि सरदार पटेल एक ऐसी महान शख्सियत थे जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिये प्रयास किये और स्वतंत्र भारत में देश की अखंडता को अक्षुण्ण बनाये रखने के लिये 562 रियासतों का एकीकरण कर एक संगठित और मजबूत भारत बनाने में उनके योगदान को कोई नहीं भूल सकता। आज उनकी जयंती पर गुजरात में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी प्रतिमा का अनावरण देश के प्रधानमंत्री श्री मोदी जी द्वारा किया जा रहा है और हम सभी देशवासियों के लिये गौरव की बात है कि विश्व की सबसे बड़ी 182 मीटर की प्रतिमा हमारे सरदार पटेल की है जिसको आज देश को समर्पित किया गया। सरदार पटेल की जयंती पर भाजपा द्वारा रन फॉर यूनिटी का आयोजन कर उन्हें श्रद्धांजली दी गई।
इस अवसर पर राजेश मिश्रा, रजनीश यादव, आनंद मिश्रा, पंकज दुबे, विकास पटैल, तृष्णा चटर्जी, संतोषी ठाकुर, पिंटू पटैल, अनिल वर्मा, संजय जायसवाल, संजय नाहतकर, अश्विनी परांजपे, श्रीकांत साहू, नवीन रिछारिया, दुर्गा उपाध्याय, अमित जैन, रंजीत ठाकुर, राजकुमार गुप्ता, अमर पटैल, संतोष जायसवाल, सुभाष शुक्ला, पंकज मिश्रा, ममता तिवारी, ममता जैन, भरत मंगलानी आदि बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं ने दौड़ में हिस्सा लिया।