विशेष जनसंपर्क अभियान के दूसरे दिन बूथ स्तर पर पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता

– प्रदेश व केंद्र सरकार के हितग्राहियों ने कहा भाजपा सरकारों ने किया श्रेष्ठ कार्य
खरगोन। भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने विशेष संपर्क अभियान के दूसरे दिन प्रदेश व केंद्र सरकार के हितग्राहियों से भेंट की। हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का पत्रक सौंपकर जनआशीर्वाद लिया। इस दौरान हितग्राहियों ने कहा कांग्रेस की सरकारों ने 60 साल जनकल्याण के थोथे नारे लगाए। जबकि बीते 15 वर्ष में प्रदेश व चार वर्ष में केंद्र की भाजपा सरकार ने जनकल्याण के अनेक कार्य किए। अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के विकास की योजनाएं बनाकर उन्हें धरातल पर साकार किया। भाजपा जिलाध्यक्ष परसराम चौहान के नेतृत्व में चार दिवसीय विशेष संपर्क अभियान के द्वितीय दिवस मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने सघन अभियान चलाया। जिले के छह विधानसभा क्षेत्रों के सभी एक हजार 642 बूथों पर हितग्राहियों के घर पहुंचकर संपर्क किया। खरगोन नगर मंडल के केंद्र क्रमांक-3 में बूथ क्रमांक-88-89 पर पूर्व जिलाध्यक्ष बाबुलाल महाजन, जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार, नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश पंड्या, पूर्व पार्षद राधेश्याम भावसार, वरिष्ठ कार्यकर्ता गुलाबचंद भावसार, नगर महामंत्री जीपी पंवार, उपाध्यक्ष डॉ. केआर शर्मा, गजेंद्र भावसार, रितेश पटवा, मंत्री प्रेम जाधम, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजदीप भालसे, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक डॉ. दिनेश रघुवंशी, आईटी सेल जिला संयोजक विश्वास ताम्रकर, भगवान प्रजापत, शैलेंद्र रघुवंशी, अश्विन दांगी, वार्ड अध्यक्ष सुनील भावसार, सूरजबाई भावसार, युवराज व्यास, राजेंद्र चौहान आदि ने अभियान चलाकर हितग्राहियों से भेंट की। हितग्राहियों ने सरकार के कार्यों की सराहना की। श्री महाजन व कार्यकर्ताओं ने वार्ड-28 में भी जनसंपर्क किया। नपा उपाध्यक्ष कन्हैया कोठाने, वरिष्ठ नेता डॉ. मोहन भावसार, हरीश गोस्वामी, दीपक पटेल, अक्षय परसाई, अमित कुशवाह, शुभम चौहान आदि ने बूथ क्रमांक-85, 86 पर हितग्राहियों से भेंट की।

जिलेभर में अभियान को मिला जनसमर्थन
मीडिया प्रभारी श्री भावसार ने बताया जिलेभर में विशेष संपर्क अभियान को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। भाजपा जिला मंत्री रितेश रोकड़े ने कार्यकर्ताओं के साथ महेश्वर के वार्ड-1 में जनसंपर्क कर हितग्राहियों से भेंट की। सनावद ग्रामीण मंडल में अध्यक्ष कुसुम बिरला, महामंत्री प्रेमलाल सिनगुने, पदम बिर्ला, नारायण कुशवाह, मुकेश सोलंकी आदि जनसंपर्क करने पहुंचे। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के हितग्राही मोहन सोनी व उनकी धर्मपत्नी से आशीर्वाद लिया। प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही श्रीमती कर्मा ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार माना। बड़वाह नगर मंडल अंतर्गत बूथ क्रमांक- 55, 56 में अध्यक्ष अशोक तिवारी, वार्ड पार्षद शिवा आदि ने जनसंपर्क किया। भीकनगांव मंडल में अध्यक्ष विजय पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने हितग्राहियों के घर पहुंचकर संपर्क किया। कसरावद के मोहाली में वरिष्ठ नेता ताराचंद यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क अभियान चलाया। अंदड़ मंडल के रेहगांव में अध्यक्ष ओम यादव व कार्यकर्ताओं ने संपर्क किया। गोगावां मंडल के बजरंगपुर में अध्यक्ष जितेंद्र यादव ने संपर्क किया। प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही लोकेंद्र राजाराम ने कहा भाजपा सरकार ने हमारे घर का सपना साकार किया है। हितग्राहियों ने भाजपा सरकारों की योजनाओं व कार्यों पर भरोसा जताते हुए विधानसभा चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों को आशीर्वाद देने के लिए आश्वस्त किया।