बकरी-मुर्गी तक जब्त करवाते थे कांग्रेसी – प्रदेश मंडल प्रभारी संतोष मेहता

– खरगोन नगर मंडल की बैठक में प्रदेश मंडल प्रभारी संतोष मेहता ने दिया मार्गदर्शन
– विशेष सपंर्क अभियान में हितग्राहियों के घर पहुंचकर चलाएंगे अभियान
खरगोन। विशेष संपर्क अभियान के दौरान हमें प्रदेश सरकार की योजनाओं के हितग्राहियों के घर पहुंचना है। जनकल्याणकारी योजनाओं व कार्यों से अवगत कराते हुए प्रदेश में चौथी बार भाजपा सरकार बनाने के लिए जनसमर्थन जुटाना है। 15 वर्ष पूर्व के कांग्रेसी शासन से तुलना करते हुए भाजपा सरकारों की उपलब्धियां बताना हैं। कांग्रेसी सरकारों में किस तरह किसानों से 18 प्रतिशत ब्याज वसूलकर उनकी बकरी, मुर्गी, बैल आदि जब्त किए जाते थे यह बताना है। यह बात विशेष जनसंपर्क अभियान को लेकर भाजपा की खरगोन विधानसभा अंतर्गत नगर मंडल की बैठक में वरिष्ठ नेता व प्रदेश मंडल प्रभारी संतोष मेहता ने कही। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रकाश भावसार ने बताया जिला कार्यालय पर हुई बैठक में श्री मेहता ने अभियान अंतर्गत बूथ समिति के संयोजक व कार्यकर्ताओं को 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक प्रदेश सरकार के समस्त हितग्राहियों के घर पहुंचकर संपर्क करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा उक्त अभियान के माध्यम से हम अपने वोट पक्के कर सकेंगे। हमें 28 नवंबर को पहले मतदान फिर जलपान का उद्देश्य लेकर अधिकाधिक मतदान करवाना होगा। बैठक में विधानसभा प्रभारी प्रकाश रत्नपारखी ने अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा हमें एक माह का पूर्ण समय पार्टी को देकर प्रदेश की जनता के लिए आने वाले एक हजार 830 दिन का सुख-चैन जुटाना है। जिलाध्यक्ष परसराम चौहान ने कहा हितग्राहियों को कर्मचारी-अधिकारी योजनाओं के प्रमाण पत्र सौंपते आए हैं लेकिन अभियान के अंतर्गत हमें हितग्राहियों के घर-घर जाकर बताना होगा आपको जो लाभ मिला है वह केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार की देन है। मंडल बैठक प्रभारी अजीत छाजेड़ ने कहा ऐसा कोई परिवार या व्यक्ति नहीं है जो प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से प्रदेश व केंद्र सरकार की योजना से लाभान्वित न हुआ हो।

भाजपा सरकारों ने विकास की गंगा बहाई- बालकृष्ण पाटीदार
राज्यमंत्री बालकृष्ण पाटीदार ने कहा 15 वर्ष में हमारी सरकार ने जो किया है वह जनता को बताना है। हमने लोक कल्याण व विकास के अनगिनत कार्य किए हैं। खरगोन नगर में ही करीब 600 करोड़ रुपए के कार्य चल रहे हैं। विभिन्न संगठनों के नाम पर कांग्रेस ने अपने डमी तैयार किए हैं। कांग्रेसी झूठ बोलने में भी माहिर हैं। जनता को भ्रमित कर चुनाव लड़ना चाहते हैं। हमें जनता के बीच पहुंचकर कांग्रेस के हर षड़यंत्र का पर्दाफाश करना पड़ेगा। बैठक की प्रस्तावना में नगर मंडल अध्यक्ष मुकेश पंड्या ने कहा नगर के 20 शक्ति केंद्रों के 110 मतदान केंद्रों पर विशेष संपर्क अभियान चलेगा। 15 नवंबर को घर-घर भाजपा का ध्वज फहराएंगे। 21 नवंबर को देवउठनी एकादशी पर कमल दीपावली मनाई जाएगी। 28 नवंबर को अधिकाधिक मतदान पर जोर रहेगा। बैठक में व्यापारी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक कल्याण अगव्राल, माशिमं उपाध्यक्ष भागीरथ कुमरावत, सीसीअी अध्यक्ष रणजीतसिंह डंडीर आदि मंचासीन थे। संचालन नगर मंडल महामंत्री अनिल गुप्ता ने किया।

बैठक में ये रहे उपस्थित
नगर मंडल बैठक में जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मण इंगले, मंत्री जय पटेल, राजेश रावत, कोषाध्यक्ष ललित सोनी, कार्यालय मंत्री हेमराज पाटीदार, सहकार्यालय मंत्री जितेंद्र त्रिपाठी, विधानसभा पूर्णकालिक नवीन कुवादे, विधानसभा सहप्रभारी मोहन राठौड़, जिला प्रवासी कार्यकर्ता डॉ. विजय घांडे, विधानसभा प्रवासी कार्यकर्ता टेनुदास यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष साकिर खान, महामंत्री मुबारिक मंसूरी, युवा मोर्चा प्रदेश सदस्य रवि जायसवाल, जिला महामंत्री दिनेश यादव, उपाध्यक्ष राकेश आलीवाल, रवि वर्मा, महिला मोर्चा जिला महामंत्री छाया जोशी, आईटी सेल जिला संयोजक विश्वास ताम्रकर, चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक डॉ. दिनेश रघुवंशी, झुग्गी-झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला संयोजक जितेंद्र जाट आदि उपस्थित थे।