भारतीय जनता पार्टी वो दल है जो अपने लिए कार्य नहीं करता, बल्कि जनता के आंसू पौंछने का कार्य करता है- नरेंद्र सिंह तोमर

ग्वालियर। भाजपा पूरी रह से चुनावी मोड में आ चुकी है, ग्वालियर 15 विधानसभा स्थित मनोरंजनआयल हजीरा मैदान में पांच हजार बूथ कार्यकर्ताओं का सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें भाजपा नेताओं के साथ साथ बूथ भी पूरे जोशो-खरोश में नजर आए। कार्यकर्ताओं को नेताओं ने जीत का मंत्र दिया। इस दौरान ग्यारह सौ करोड़ के विकास कार्यों की एक बुकलेट भी जारी की गई। कार्यक्रम में मौजूद केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र तोमर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस वह पार्टी है जो भारत तेरे टुकड़े होंगे इंशाअल्लाह वालों का समर्थन करती है जो बंटबारे की राजनीति करती है, उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब भाजपा को हराने के लिए किसी का भी साथ ले सकती है चाहे वो देश विरोधी क्यों न हो लेकिन ग्वालियर की जनता को भाजपा पर भरोसा है और भाजपा कभी भी किसी भी देश विरोधी ताकत को अपने मंसूबे में सफल नहीं होने देगी। अपने भाषण के दौरान उन्होंने प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री श्री जयभान पवैया जी द्वारा अपनी विधानसभा में कराए गए ग्यारह सौ करोड़ के विकास कार्यों की तारीफ की।
श्री तोमर ने कहा कि हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हैं, भारतीय जनता पार्टी वो दल है जो अपने लिए कार्य नहीं करता बल्कि जनता के आंसू पौंछने का कार्य करता है, और साथ ही राष्ट्रवाद के विचार के साथ भारत माता को परम वैभव पर ले जाने का विचार हर कार्यकर्ता के मन में होता है।
श्री तोमर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गरीबी हटाने के उद्देश्य को लेकर कार्य करती है। आप सब जानते हैं कि सन् 2003 में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी, मध्यप्रदेश का बुरा हाल था, कांग्रेस ने कभी गरीब, किसान, नौजवान, बुजुर्गों की चिंता नहीं की, केवल राज करने के उद्देश्य से सत्ता हासिल की। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कहते हैं मोदी हटाओ, कांग्रेस के पास कोई मुद्दा ही नहीं है जब भारतीय जनता पार्टी सरकार में आई तो विकास के कार्य में कोई कसर नहीं छोड़ी, जब से श्री नरेंद्र मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बने, लोग कहते हैं सारी दुनिया में भारत की साख बढी है।
श्री तोमर ने कहा कि आज पाकिस्तान की हिम्मत नहीं कि भारत को आंखें दिखा सके, जब भी आतंकवाद की बात आती है तो सारी दुनिया भारत के साथ खड़ी होती है। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा ही नहीं है। उज्ज्वला योजना के तहत हमने गरीब बहनों को गैस कनेक्शन दिए, मध्यप्रदेश में संबल योजना बनी, जिस योजना में दो करोड़ 8 लाख लोगों को कवर किया गया। एक जमाना था गरीब कमाने वाला व्यक्ति यदि मर जाता था तो कोई उसकी मदद नहीं करता था, शिवराज सरकार ने संबल योजना में पंजीकृत व्यक्ति की मृत्यु होने पर 4 लाख रूपए देने की मदद की, अगर गरीब परिवार का बेटा है, संबल योजना में पंजीकृत है, प्रतिभावान है, उसकी शिक्षा की फीस 40 लाख रुपए मध्यप्रदेश सरकार भरेगी।
श्री तोमर ने कहा कि सभी लोग जानते हैं 2003 में कांग्रेस के जमाने में बिजली की क्या स्थिति थी, जनता गर्मी में मर रही थी, अस्पताल में ऑपरेशन के वक्त लाइट चली जाती थी, मरीज बीमारी से, कम बिजली जाने से ज्यादा मरता था। कांग्रेस के लोग झूठा प्रचार करके सत्ता हासिल करना चाहते हैं। हम सब कार्यकर्ताओं को चाहिए कांग्रेस की झूठ को जनता के सामने रखें और भारतीय जनता पार्टी के विकास की योजनाएं जिनसे गरीब मजदूर लाभान्वित हो रहे हैं, जन-जन तक पहुंचाएं। कांग्रेस की हिम्मत नहीं कि वह भारतीय जनता पार्टी को हरा पाए, भारतीय जनता पार्टी की लड़ाई राष्ट्र विरोधी ताकतों से है, कांग्रेस से नहीं। भारतीय जनता पार्टी के विकास के सामने कांग्रेस वैसे ही हार जाएगी। उन्होंने कहा कि 24 अक्टूबर को ग्वालियर में आने वाली जनआशीर्वाद यात्रा में हम सब कार्यकर्ताओ को जनता का समर्थन जुटाना है और भारतीय जनता पार्टी को जिताना है।