राजमाता विजयराजे सिंधिया ने अपने साहसी कार्यो से आदर्श स्थापित किया:- उमाश्री भारती

सागर/ राजामाता विजयराजे सिंधिया ने अपने कार्यो के बल पर महिला शक्ति को बल देने के लिये अभूतपूर्व आदर्ष स्थापित किये उन्होंने देष की राजनीति में जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी को शक्ति प्रदान कर कांग्रेस की गलत नीतियों का पुरजोर विरोध किया। उन्होंने लोकतंत्र में सत्ता का तकता पलटाने में अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन कर सत्ता का ताज दूसरो के सिर पर पहनाकर देष की राजनीति में त्याग का नया उदाहरण प्रस्तुत किया इसलिये आज स्व. राजमाता विजयराजे सिंधिया हम सब भारतीय नारी में आदर्ष के केन्द्र के रूप में जानी जाती है। उन्होंने राजनीति में अपने पराक्रम साहस परिश्रम के दम पर जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी को नई उंचाईयों पर ले जाने के लिये अभूतपूर्व कार्य किये जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता आज भारत में नारी शक्ति के बीच में स्व. राजमाता विजयराजे सिंधिया को आदर्ष के रूप में स्थापित है उक्त उद्गार भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय नेत्री भारत सरकार की केन्द्रीय मंत्री मान. उमाश्री भारती ने सागर में रविन्द्र भवन में राजमाता विजयराजे सिंधिया के जन्मषताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कमल शक्ति संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिलाओं को संबोधित करते हुये दिये उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में पुरातन काल से नारी शक्ति के सम्मान की परम्परा रही है नारी शक्ति के सम्मान को आगे बड़ाते हुये राजमाता सिंधिया ने नारी शक्ति को पराक्रम एवं साहस के साथ कार्य करने का जज्बा दिया वास्तव में आज मेरे राजनीतिक जीवन में जो भी मुझे उंचाईयां मिली है उसके पीछे सही मायनों में राजमाता सिंधिया जी के बताये आदर्षो पर चलकर मैं आज इस मुकाम तक पहुंची हूं। आज 21 वीं सदी महिलाओं की सदी है और देष के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महिलाओं के लिये तमाम प्रकार की योजनायें संचालित कर देष की महिलाओं को आगे बडा़ने के लिये लगातार प्रोत्साहित कर रही है आज नारी शक्ति किसी भी क्षेत्र में किसी से पीछे नहीं है मैंने अपने जीवन में आदर्षो से कभी समझौता नहीं किया नारी शक्ति आज स्व. राजामाता विजयराजे सिंधिया के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम में यह संकल्प लें कि राजमाता सिंधिया के आदर्ष को आत्मसात कर ममता के साथ साहस, एवं कठोर परिश्रम कर पराक्रम के साथ लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करें। जिससे निष्चित रूप से 21 वीं सदी महिलाओं की सदी होगी। भारत सरकार की केन्द्रीय मंत्री उमाश्री भारती ने कहा कि प्रदेष में 2003 के पूर्व कांग्रेस की भ्रष्ठ सरकार ने प्रदेष को अंधकार में डालकर प्रदेष में अराजकता का माहौल निर्मित कर दिया था लेकिन 2003 मंे बनी भारतीय जनता पार्टी की सरकार पार्टी की विचारधारा एवं कार्यकर्ताओं के कठोर परिश्रम की दम पर सरकार बनी तत्पष्चात प्रदेष में 2008, 2013 में पुनः भाजपा की सरकार ने सत्ता में आकर प्रदेष को बीमारू राज्य से बाहर निकालकर विकासषील राज्य बनाकर प्रदेष के मुख्यमंत्री षिवराज सिंह चौहान ने प्रदेष में विकास की जड़े विछाकर एवं प्रदेष की जनता की संवेदनाओं को ध्यान में रखकर हर वर्ग के लोगो को योजनाओं से लाभान्वित कर यह सिद्ध कर दिया कि भारतीय जनता पार्टी को सरकार सेवा का माध्यम है। उन्होंने कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी के एक-एक कार्यकर्ताओं से ईमानदारी से एवं कठोर परिश्रम के साथ मेहनत कर प्रदेष में पुनः भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा चुनाव में विजयी श्री दिलाने का संकलप दिलाया की दम पर मैं दावे के साथ कह सकती हूं कि आने वाले विधानसभा चुनाव में चौथीबार भारतीय जनता पार्टी को प्रचण्ड बहुमत मिलेगा। कमल शक्ति संवाद कार्यक्रम में उमा भारती ने कहा इस अवसर पर कमल शक्ति कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री उमाश्री भारती ने महिलाओं से संवाद भी किया। कार्यक्रम प्रारंभ के पहले भारत सरकार की केन्द्रीय मंत्री उमाश्री भारती, सांसद लक्ष्मीनारायण यादव सहित अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर राजमाता विजयराजे सिंधिया के चित्र पर माल्यार्पण किया कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा की प्रदेष मंत्री श्वेता यादव ने एवं आभार भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष प्रीति नायक ने व्यक्त किया। इस अवसर पर सागर लोकसभा क्षेत्र के सांसद लक्ष्मीनारायण यादव, जिला अध्यक्ष प्रभुदयाल पटैल, विधायक शैलेन्द्र जैन, प्रदीप लारिया, पारूल साहू, मीना ताई पिंपलापुरे, श्रीमति गायत्री यादव, महापौर अभय दरे, सुधीर यादव, श्वेता यादव, प्रीति नायक, तृप्ति बाबू सिंह, संध्या भार्गव, सुषमा यादव, लीना रैकवार, वंदना दुबे, शारदा कोरी, कल्पना पटेल, याकृति जड़िया, रष्मि जैन, पुष्पा पटैल, गायत्री प्रजापति, सविता साहू, संध्या इटोरया, किरण सैनी, पूनम साहू, शैलवाला सुनरया, डॉ. वीरेन्द्र पाठक, शैलेष केषरवानी, अनुराग प्यासी, प्रदीप राजौरिया, श्याम तिवारी, राजकुमार सिंह बरकोटी, राकेष दुबे, प्रियंक मलैया, मनीष चौबे, अर्पित पाण्डे सहित बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ता पदाधिकारी के साथ ही समाज सेवी उपस्थित रहे।