राजमाता सिंधिया सच्चे अर्थों में भारत भारत के जनतंत्र की रक्षक थी – श्रीमती रीता बहुगुणा

रीवा। भाजपा महिला मोर्चा रीवा द्वारा राजमाता विजयराजे सिंधिया जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में रीवा नगर में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया वहीं उत्तर प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी ने महिला शक्ति संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि राजमाता सिंधिया सच्चे अर्थों में भारत भारत के जनतंत्र की रक्षक थी। उन्होंने आपातकाल का जिस हिम्मत और जज्बे के साथ विरोध किया और पूरे देश में उसकी अगुवाई की उससे उनके प्रतीक पूरे देश के जनमानस में अपार स्नेह और श्रद्धा का भाव जागृत हुआ कर्मठ और जुझारू व्यक्ति के साथ जनप्रिय और संवेदनशील नेता थी वहीं प्रदेश के उद्योग मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने राजमाता सिंधिया को जन-जन की श्रद्धा का केंद्र बताते हुए कहा कि जिस कठिन मार्ग पर चलते हुए उन्होंने भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी को सिंचित कर खड़ा किया है उसी का परिणाम है कि मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी लगातार विजय प्राप्त कर रही है और समाज के अंतिम छोर में खड़े व्यक्तियों का उत्थान कर रही है संवाद कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष विद्या प्रकाश श्रीवास्तव महापौर श्रीमती ममता गुप्ता सहित महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री प्रज्ञा त्रिपाठी उपस्थित रहे।