भिण्ड। भारतीय जनता पार्टी विशेष संपर्क अभियान के तहत आज पार्टी की महिलामोर्चाा जिलाध्यक्ष सीमा शर्मा, नपा उपाध्यक्ष रामनरेश शर्मा, मण्डल अध्यक्ष उपेन्द्र भदौरिया के नेतृत्व में वार्ड नं 21,22,23,24,25 में जनसंपर्क कर भाजपा ने अभी से ही चुनावी मोर्चा संभाल पार्टी के तमाम नेतागण के साथ भिण्ड नगर के विभिन्न वार्ड क्षेत्रों में जाकर घर-घर संपर्क किया। मण्डल टीम सहित बड़ी संख्या में तमाम कार्यकर्ता आज संपर्क करने निकले । इन के कारण आज नगर में चुनावी उत्सव जैसा वातावरण निर्मित हो गया। संपर्क के दौरान भाजपा सरकार की उपलब्धियों पर जनता से चर्चा करते हुए भविष्य के समृद्ध मध्यप्रदेष के लिए सुझाव भी मांगे गए। इस अवसर पर कई जगह पर समूह में बैठकर कार्यकर्ताओं के बीच संबोधन हुए जिसमे उप्र भाजपा नेता राजेन्द्र गुप्ता ने अबकी बार पार्टी का फिर से विजय परचम फहराने की बात कही।उन्होंने अबकी बार दो सौ पार करने के लक्ष्य में भिण्ड विधानसभा को हर हाल में जीतने की बात कही। इस दौरान मीरा कुशवाह, विनोदी श्रीवास,उर्मिला गुप्ता, बेबी राठौर, विमल जैन, श्याम जाटव, डॉ राठौर मुख्य रूप से मौजूद रहे। वही अटेर विधानसभा के ग्राम जगन्नाथपुरा में भाजपा नेता अर्पित मुदगल के नेतृत्व में सुरेश कुशवाह, मोनू नरवरिया, ओमेंद्र भदौरिया, शिवम बोहरे सहित तमाम ग्रामीण क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने हितग्राहियों के घर घर जाकर दस्तक दी। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का पत्र हितग्राहियों को दिया जिसमें कमल दिवाली की शुभकामनाये संदेश छपा हुआ है, कार्यकर्ताओ ने जनता के बीच जाकर दिवाली के त्योहार को कमल दिवाली मनाने का आग्रह किया और आगामी चुनाव में भाजपा को फिर से बहुमत देंकर अनवरत विकास यात्रा जारी रखने का आग्रह भी किया।