राहुल को नहीं जनता को देंगे हिसाब


इंदौर । भाजपा अध्यक्ष अमितशाह ने आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी हमसे चार साल का हिसाब मांगते हैं, लेकिन हम जनता के सेवक हैं, उन्हें ही जवाब देंगे इंदौर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री शाह ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को गरीबों का नेता बताकर उनकी तारीफ की। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि, “उनके कार्यकाल में प्रदेश में विकास हो रहा है। सड़कों का जाल बिछाया गया है। वहीं खेती में भी अच्छा काम हो रहा है। उन्होंने मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के फायदे भी गिनाए। अमित शाह ने कहा कि, मोदी सरकार ने 15 करोड़ से ज्यादा युवाओं को लोन देने का काम किया है।