नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 48वीं बार देशवासियों से मन की बात की। मोदी ने सर्जिकल स्ट्राइक के दो साल पूरे होने पर जवानों की सराहना की। उन्होंने कहा कि सवा सौ करोड़ देशवासियों ने सैनिकों के पराक्रम का पर्व मनाया। अब तय हो चुका है कि हमारे सैनिक उन सबको मुंहतोड़ ज़वाब देंगे जो हमारे राष्ट्र में शांति और उन्नति के माहौल को नष्ट करने का प्रयास करेंगे। प्रधानमंत्री ने नौसेना के अफसर अभिलाष टॉमी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि मैंने अभिलाष से बात की, वे एक साहसी अफसर हैं। देश उनके स्वस्थ होने के लिए दुआ कर रहा है। अभिलाष प्रशांत महासागर में तूफान में फंस गए थे।
मोदी जी ने कहा,भारत के सवा सौ करोड़ लोगों ने पराक्रम पर्व मनाया। सर्जिकल स्ट्राइक कर सैनिकों ने ताकत दिखाई थी। पराकर्म पर्व जैसा दिवस युवाओं को सशत्र सेना का गौरवपूर्ण इतिहास दिखाता है। हम शांति में विश्वास करते हैं, लेकिन राष्ट्र की संप्रभुता को ध्यान में रखते हुए इससे समझौता नहीं कर सकते हैं।