जबलपुर। प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह की अगुवाई मे हजारो कार्यकर्ताओ के साथ निकली रैली





भाजपा के आठ प्रत्याशियो ने एक साथ भरा नामांकन

जबलपुर। विधानसभा चुनावो के लिये जबलपुर जिले के सभी आठों विधानसभा के भाजपा प्रत्याशियों ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद श्री राकेश सिंह की अगुवाई मे नामांकन दाखिल किया। पार्टी के सभी प्रत्याशी अपने अपने विधानसभा क्षेत्रो से रैली के साथ सिविक सेंटर स्थित वन्देमातरम चौक पहुचे जहाँ से हजारों कार्यकर्ताओं के साथ पैदल रैली कलेक्ट्रेट पहुंची जहां सभी प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह ने इस अवसर पर कहा कि आज पार्टी के सभी प्रत्याशियो ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है और आज से ही पार्टी चुनावी मैदान में उतर गई है और कार्यकर्ताओं की मेहनत और लगन से हम जबलपुर की सभी सीटें भारी मतों से जीतेंगे क्योंकि प्रदेश में माननीय मुख्यमंत्री शिवराज जी एवं केन्द्र में माननीय प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सरकारों ने लगातार जनभावनाओं के अनुरूप कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से सभी वर्गों के लिये विकास के रास्ते खोले हैं। जिस तरह विगत 3 चुनावों में प्रदेश की जनता ने हमें अपना आशीर्वाद दिया है आने वाले चुनावों में जनता अपना आशीर्वाद भाजपा को देगी। श्री सिंह ने कहा देश और प्रदेश को आगे ले जाने और राष्ट्रवीरोधी ताकतो को रोकने हमे फिर भाजपा की सरकार बनानी है। हमे सभी सीटे अधिक मतो से जीते इसके लिये एक और एक लक्ष्य बनाना होगा और वह होगा विजय का लक्ष्य। जबलपुर उत्तर से श्री शरद जैन, पुर्व से श्री अंचल सोनकर, केंट से श्री अशोक रोहाणी, पश्चिम से श्री हरेर्न्द्जीत सिंह बब्बू,पाटन से श्री अजय विश्नोई, पनागर से श्री सुशील तिवारी,बरगी से श्रीमती प्रतिभा सिंह, सिहोरा से श्रीमती नंदिनी मरावी ने नामांकन दाखिल किया। इस अवसर पर भाजपा नगर अध्यक्ष जी.एस.ठाकुर, ग्रामीण अध्यक्ष ओमप्रकाश पटैल, महापौर डॉ. स्वाती गोडबोले,डॉ विनोद मिश्रा शिव पटेल संदीप जैन, राजेश मिश्रा, शिवराम बेन, रानू तिवारी, राजेश राय, राजेश दाहिया, राजा मोर, अखिलेश जैन, राजकुमार मेहता, मोहन महावर, रजनीश यादव, आनंद मिश्रा, जयकांत उपाध्याय, जय सचदेवा, विकास पटैल, श्रीराम शुक्ला, कमलेश अग्रवाल, काके आनंद, नवीन रिछारिया, रमेश प्रजापति, पिटू पटैल, राजीव राठौर, सत्येन्द्र शर्मा, शंकर श्रीवास्तव, संजय जायसवाल, संजय नाहतकर, संजय ठाकुर, सीतारमण दुबे, दामोदर सोनी, संतोश जायसवाल, सुभाष शुक्ला, पंकज मिश्रा, शब्बीर अंसारी, सुनील जैन, फतहचंद वासवानी, सोनू वर्मा, शरद दीक्षित, रंजीत पटैल, अश्विनी परांजपे रवीन्द्र पचौरी, श्रीकांत साहू, अबरार अहमद, रवि शर्मा आदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।