श्रद्धेय ठाकरे जी के पदचिन्हों पर चलकर सामूहिकता की भावना से इतिहास बनाया-श्री विष्णुदत्त शर्मा

श्रद्धेय ठाकरे जी के पदचिन्हों पर चलकर सामूहिकता की भावना से इतिहास बनाया-श्री विष्णुदत्त शर्मा

श्रद्धेय ठाकरे जी के पदचिन्हों पर चलकर सामूहिकता की भावना से इतिहास बनाया-श्री विष्णुदत्त शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि मध्यप्रदेश का संगठन आदर्श है। आदर्श राज्य बनने में जनसंघ से लेकर भाजपा की कई पीढ़ियां खपी हैं। इसमें एक-एक कार्यकर्ता का अहम योगदान है। श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे के पदचिन्हों पर चलते हुए सामूहिकता की भावना से कार्यकर्ताओं ने इतिहास बनाया है। मध्यप्रदेश के 62 संगठनात्मक जिलों में 1313 मंडल के 65014 बूथों में से 99.9 प्रतिशत बूथ समितियों का गठन कर डिजिटली बूथ एनरोल्ड कर पार्टी ने देश में इतिहास बनाने का कार्य किया है। आज मैं सभी कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में मध्यप्रदेश को और आगे ले जाने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि आज मध्यप्रदेश में संगठन पर्व संपन्न हो गया है। मुझे इस बात का बहुत गर्व है कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ संगठन पर्व को पूरा कराया। यह वह मध्यप्रदेश है जिसे श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे, राजमाता श्रीमती विजयाराजे सिंधिया, स्वर्गीय सुंदरलाल पटवा, स्वर्गीय कैलाश जोशी से लेकर यहां उपस्थित सभी वरिष्ठ नेतृत्व ने मिलकर गढ़ा है। संगठन तंत्र की शक्ति ही वैभव का चित्र सजाती है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी के मार्गदर्शन में पूरे मध्यप्रदेश के 41 लाख कार्यकर्ताओं को डिजिटली एनरोल्ड कर गांव-गांव तक संगठन को मजबूत किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी ने 2023 के विधानसभा चुनाव में 50 प्रतिशत से ऊपर मत प्राप्त करने का जो लक्ष्य हमें दिया था, उसके आधार पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने अथक मेहनत व परिश्रम किया और विधानसभा चुनाव में भाजपा को मध्यप्रदेश में 49 प्रतिशत और लोकसभा में 59 प्रतिशत से अधिक मत प्राप्त किया, यह सामूहिकता के साथ संगठन तंत्र की मजबूती से संभव हुआ है। आप सभी ने मेरे जैसे कार्यकर्ता को गढ़ा और ताकत दी कि प्रदेश अध्यक्ष जैसे पद की भूमिका का निर्वहन कर सका। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में आज मध्यप्रदेश द्रुत गति से विकास में आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में हम सभी कार्यकर्ता मध्यप्रदेश को आदर्श संगठन से और आगे ले जाने का कार्य करेंगे।