राजनीति का मतलब पद प्राप्त करना नहीं जनता की सेवा करना है - श्री हेमंत खण्डेलवाल

राजनीति का मतलब पद प्राप्त करना नहीं जनता की सेवा करना है - श्री हेमंत खण्डेलवाल

राजनीति का मतलब पद प्राप्त करना नहीं जनता की सेवा करना है - श्री हेमंत खण्डेलवाल
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन और उनके सिद्धांत आज भी समाज के हर वर्ग को समानता और सम्मान का मार्ग दिखा रहे हैं। बाबा साहब ने जिस समाज का सपना देखा था, जिसमें हर व्यक्ति को समान अधिकार मिले और समाज का सबसे वंचित वर्ग भी उन्नति की मुख्य धारा में शामिल हो, उसे साकार करने की दिशा में मध्यप्रदेश भाजपा ने सेवा और समर्पण का संदेश देते हुए ‘सेवा प्रकल्प‘ की शुरूआत की है। ‘सेवा प्रकल्प‘ भाजपा संगठन की एक महत्वपूर्ण और अभूतपूर्व पहल है। राजनीति का मतलब सिर्फ पद प्राप्त करना नहीं जनता की सेवा करना है। भाजपा संगठन ‘सेवा प्रकल्प‘ के जरिए कार्यकर्ताओं और उनके परिजनों की सेवा का संकल्प लिया है। जनता की सेवा भी हमारा लक्ष्य है। यह केवल एक योजना नहीं, बल्कि यह समाज के आखिरी व्यक्ति तक सहायता पहुंचाने का एक संकल्प है। भाजपा संगठन ने प्रदेश कार्यालय में स्थापित ‘सेवा प्रकल्प‘ को आगामी दिनों में विस्तार देते हुए प्रदेश के बड़े शहरों में भी स्थापित करने की योजना बना रहा है, जहां जरूरतमंद को मार्गदर्शन, सहायता और आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाऐंगे। इस पहल में चिकित्सा प्रकोष्ठ की अहम भूमिका है, जो संगठन, सरकार और समाज के बीच एक सेतु का कार्य करेगा। अब मरीजों को इलाज के लिए भटकने की आवश्यकता नहीं होगी। उन्हें एक सरल, सम्मानजनक और त्वरित व्यवस्था प्राप्त होगी, जो उनके इलाज और कल्याण को सुनिश्चित करेगी। पार्टी कार्यालयों को अब स्वास्थ्य सेवाओं और जरूरतमंदों के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने हमेशा गरीबों और जरूरतमंदों के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। आयुष्मान भारत जैसी दूरदर्शी और क्रांतिकारी योजनाओं के जरिए, प्रधानमंत्री जी ने यह सुनिश्चित किया है कि प्रत्येक नागरिक, विशेषकर वंचित वर्ग के लोगों को निःशुल्क और सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। यह प्रतिबद्धता गरीबों के स्वास्थ्य अधिकारों को सशक्त बनाती है और उनके जीवन की गुणवत्ता को सुधारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार इस दृष्टिकोण को पूरी तरह से अपनाते हुए हर नागरिक को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने के लिए लगातार प्रयासरत है। प्रधानमंत्री जी की दृढ़निष्ठा और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की नीतियों का सामूहिक असर, राज्य के हर व्यक्ति को बेहतर और सुलभ इलाज उपलब्ध कराएगा, और यह हमारी प्रतिबद्धता है कि हम बाबा साहब के समतामूलक समाज की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।