महिला आरक्षण उनके सम्मान और स्वाभिमान से जुड़ा है - श्री हेमंत खण्डेलवाल
महिला आरक्षण उनके सम्मान और स्वाभिमान से जुड़ा है - श्री हेमंत खण्डेलवाल
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि महिला आरक्षण उनके सम्मान और स्वाभिमान से जुड़ा है। यह कोई राजनीतिक घटना नहीं थी, यह देश की आधी आबादी को उनका अधिकार दिलाने का कार्य किया जा रहा था। नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर विपक्ष ने संपूर्ण नारी शक्ति का अपमान किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी हमेशा से विधानसभाओं और संसद में महिला आरक्षण लागू करने के पक्ष में हैं। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के माध्यम से महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देना चाहते हैं। लेकिन विपक्ष ने सदन में कुठाराघात किया। प्रधानमंत्री जी ने निःशुल्क शौचालय, उज्ज्वला गैस, नल से जल, मुद्रा योजना, तीन तलाक को खत्म करना एवं बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी अनेक योजनाओं व कार्यों के जरिए महिलाओं और बेटियों को आगे बढ़ाकर उन्हें सशक्त बनाने का कार्य कर रहे हैं। ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लागू कर सैकड़ों सालों के बाद हमारी बहनों को संसद में आवाज बुलंद करने का मौका मिलने वाला था, लेकिन नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जैसे नेताओं ने बहनों को संसद में बराबरी का दर्जा नहीं मिलने दिया। उनकी सोच हमेशा महिला विरोधी रही है। उन्होंने महिलाओं का आह्वान करते हुए कहा कि वे आक्रोश यात्राओं के माध्यम से प्रदेश के गांव-गांव और जन-जन तक कांग्रेस सहित विपक्ष के द्वारा किए गए पाप को बताएं।
कांग्रेस और विपक्षी दलों ने महिलाओं का सपना पूरा नहीं होने दिया
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खण्डेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश की आधी आबादी को उनका संवैधानिक अधिकार देने का ऐतिहासिक प्रयास किया था, लेकिन कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों ने इस ऐतिहासिक अवसर को विफल करने के लिए घिनौना प्रयास किया। कांग्रेस का इतिहास हमेशा महिलाओं के खिलाफ रहा है। कांग्रेस का इतिहास महिलाओं के अधिकारों के अपमान से भरा पड़ा है। कांगेस पार्टी और उसके नेताओं ने महिलाओं को उनके अधिकारों से वंचित करने का काम किया है। अब महिलाएं अपने अधिकारों के लिए खड़ी हो चुकी हैं और किसी भी विरोधी ताकत को अपने रास्ते में रुकावट डालने की अनुमति नहीं देंगी। उन्होंने कहा कि आज हमारी बहनें सिर्फ एक आवाज नहीं हैं, वह एक बदलाव की आंधी बन चुकी हैं। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने हमेशा महिलाओं को कमजोर करने का काम किया है, लेकिन अब महिलाएं अपना हक लेने के लिए तैयार हैं। यह मुद्दा केवल राजनीति का नहीं, बल्कि महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों का मुद्दा है। उन्होंने कहा कि हमें इस आंदोलन को और तेज करना होगा। हर गली, मोहल्ले और गांव-गांव में यह आवाज उठनी चाहिए। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों को यह समझना होगा कि अब नारी शक्ति को उनके अधिकार मिलकर रहेंगे। हमारी बहनें अब अपने सम्मान और अधिकारों की लड़ाई को और तेज करेंगी। कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों को जवाब देना होगा कि उन्होंने महिलाओं के अधिकारों पर डाका क्यों डाला ? प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने के लिए कार्य कर रहे हैं। अब कोई भी राजनीतिक दल नारी शक्ति को उनका अधिकार प्राप्त करने से नहीं रोक पाएगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा देश की आधी आबादी को उसका पूरा हक दिलाकर रहेगी।
