भाजपा सरकार और संगठन के सेवा कार्यों को आगे बढ़ाएगा ‘सेवा प्रकल्प‘ नवाचार - डॉ. महेन्द्र सिंह
बाबा साहब ने संविधान देकर देश को सजाने व संवारने का कार्य किया- डॉ. महेन्द्र सिंह
भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर न केवल हमारे देश के संविधान के निर्माता थे, बल्कि वे भारतीय समाज के सशक्तिकरण के सशक्त मार्गदर्शक भी थे। उनका योगदान अतुलनीय है। यही कारण है कि उनकी जयंती हर साल दुनिया भर में अत्यधिक स्थानों पर श्रद्धापूर्वक मनाई जाती है। आज के दिन उस दिव्य आत्मा का अवतरण हुआ था, जिसने हमारे राष्ट्र को संविधान प्रदान किया और देश को एक नई दिशा दी। बाबा साहब ने समाज को एक प्रेरणा दी थी- “शिक्षित बनो, संगठित रहो, और संघर्ष करो“, जो आज भी हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है। बाबा साहब की विचारधारा पर आधारित भाजपा ने उनके योगदान को सम्मानित करते हुए भाजपा प्रदेश कार्यालय से सेवा प्रकल्प की शुरुआत की है, जो हर वर्ग के लिए समर्पित हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकारें ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की दिशा में काम कर रही हैं। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकार बाबा साहब के सपनों को साकार करने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री जी की कई योजनाएं, जैसे प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और प्रधानमंत्री मुद्रा योजना ने गरीबों और पिछड़े वर्गों को सशक्त बनाने का काम किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार ने भी जन कल्याण के कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। विशेष रूप से हेलिकॉप्टर एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की है, जिससे राज्य के दूरदराज क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाओं तक आसान और त्वरित पहुंच सुनिश्चित की जा रही है। यह सेवा बाबा साहब के संविधान में निहित स्वास्थ्य और समानता के अधिकार को व्यवहारिक रूप से लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मरीजों के लिए एंबुलेंस हेलीकॉप्टर जैसी सुविधा देश के किसी भी प्रदेश में नहीं है। भाजपा संगठन नर सेवा नारायण सेवा के आधार पर जनता की सेवा कर रही है।
