प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने जगद्गुरु परमपूज्य श्री श्री श्री डॉ. बालगंगाधरनाथ महास्वामीजी को श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने  जगद्गुरु परमपूज्य श्री श्री श्री डॉ. बालगंगाधरनाथ महास्वामीजी को श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री ने कर्नाटक का दौरा किया, श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पवित्र स्थल देश की शाश्वत आध्यात्मिक भावना तथा सेवा एवं ज्ञान की अटूट परंपराओं के प्रति श्रद्धांजलि है।

श्री मोदी ने जगद्गुरु परमपूज्य श्री श्री श्री डॉ. बालगंगाधरनाथ महास्वामीजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने उन्हें आध्यात्मिकता और सेवा का प्रतीत बताते हुए कहा कि महास्वामीजी के समाज के सशक्तिकरण के सराहनीय प्रयासों ने पूरी दुनिया में अनगिनत लोगों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है।
यह पवित्र स्थल हमारी भूमि के शाश्वत आध्यात्मिक मूल्यों और सेवा तथा ज्ञान की अटूट परंपराओं के प्रति श्रद्धांजलि है।