प्रधानमंत्री ने कर्नाटक का दौरा किया, श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन किया
प्रधानमंत्री ने कर्नाटक का दौरा किया, श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन किया
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आज कर्नाटक के मांड्या जिले में स्थित श्री आदिचुंचनगिरी महासंस्थान मठ में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर का उद्घाटन किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पवित्र स्थल देश की शाश्वत आध्यात्मिक भावना तथा सेवा एवं ज्ञान की अटूट परंपराओं के प्रति श्रद्धांजलि है।
यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री ने ज्वाला पीठ का भी दौरा किया और श्री कालभैरव मंदिर में पूजा-अर्चना की।
श्री मोदी ने जगद्गुरु परमपूज्य श्री श्री श्री डॉ. बालगंगाधरनाथ महास्वामीजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री ने उन्हें आध्यात्मिकता और सेवा का प्रतीत बताते हुए कहा कि महास्वामीजी के समाज के सशक्तिकरण के सराहनीय प्रयासों ने पूरी दुनिया में अनगिनत लोगों के जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित किया है।
श्री मोदी ने सोशल मीडिया पर अपनी श्रृंखलाबद्ध पोस्ट में लिखा;
आज सुबह कर्नाटक के मांड्या जिले में स्थित श्री आदिचुंचनगिरि महासंस्थान मठ में श्री गुरु भैरवैक्य मंदिर के उद्घाटन में शामिल हुआ।
यह पवित्र स्थल हमारी भूमि के शाश्वत आध्यात्मिक मूल्यों और सेवा तथा ज्ञान की अटूट परंपराओं के प्रति श्रद्धांजलि है।
