प्रधानमंत्री जी के मूल मंत्रों के साथ संगठन को आगे ले जाएंगे नए प्रदेश अध्यक्ष-श्री शिवराज सिंह चौहान
प्रधानमंत्री जी के मूल मंत्रों के साथ संगठन को आगे ले जाएंगे नए प्रदेश अध्यक्ष-श्री शिवराज सिंह चौहान
केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने अपने कार्यकाल के दौरान अभूतपूर्व काम किया है। निकाय चुनावों से लेकर विधानसभा-लोकसभा चुनावों में बड़ी सफलता अर्जित करने में बड़ी भूमिका अदा की। नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल ने हमेशा पार्टी के कार्यकर्ता के तौर पर पूरी निष्ठा के साथ कार्य किया और पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा लगे रहे। उन्हें जो कार्य दिया गया उन्होंने उसे सही ढंग से संपादित किया। अब आने वाले समय में चुनौतियां बढ़ी हैं, लेकिन श्री हेमंत खंडेलवाल चुनौतियों का सामना कर सफलता प्राप्त करने के लिए जाने जाते हैं, आगे भी उनका यह सिलसिला जारी रहेगा। जब मैं मुख्यमंत्री था तब एक आदर्श विधायक का उदाहरण श्री हेमंत खंडेलवाल ने प्रस्तुत किया और बैतूल के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी। श्री हेमंत खंडेलवाल के दिमाग में नई-नई योजनाएं चलती रहती हैं। जब मैं स्कूली शिक्षा के लिए सीएम राइज योजना लेकर आया तो उसके पहले श्री खंडेलवाल जी के साथ भी चर्चा हुई थी, उन्होंने कई सुझाव दिए जिन्हें शामिल किया गया। उन्होंने कहा सन 2014 में भारतीय राजनीति में एक नया उदय हुआ, जब प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश की कमान संभाली। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी विकसित भारत के संकल्प के साथ देश को वैभवशाली और गौरवशाली बनाकर दुनिया में भारत का डंका बजा रहे हैं। श्री मोदी जी का सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास का मूल मंत्र देश के सभी वर्गों और क्षेत्रों के विकास के साथ रोज नया इतिहास लिख रहा है। श्री हेमंत खंडेलवाल भी प्रधानमंत्री जी के इस मूल मंत्र के साथ आगे बढ़ेंगे तो आने वाले चुनावों में पिछले विधानसभा और लोकसभा चुनावों से ज्यादा मत भाजपा को मिलेगा और प्रदेश की जनता का साथ पार्टी को मिलता रहेगा।
