पर्यावरण दिवस पर लगाएं एक पेड़ मां के नाम-श्री हितानंद जी
पर्यावरण दिवस पर लगाएं एक पेड़ मां के नाम-श्री हितानंद जी
पर्यावरण दिवस पर लगाएं एक पेड़ मां के नाम-श्री हितानंद जी
भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने आगामी संगठनात्मक कार्यों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की उपबल्धियों को सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल के तहत जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कार्यकर्ता करेंगे। इसके लिए 5-6 जून को जिला कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। 9 जून को डिजिटल प्रतियोगिता होगी। 9 जून को प्रदेश स्तर और 10-11 जून को जिला स्तर पर पत्रकार-वार्ताओं का आयोजन सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित आयोजित किए जाएंगे। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा जल संरक्षण की दृष्टि से तालाबों, पोखरों एवं कुओं आदि के संरक्षण का कार्य निरंतर किया जा रहा है। 5 जून को पर्यावरण की दृष्टि से पौधारोपण कार्यक्रमों का आयोजन प्रदेश, जिला और मंडल स्तर पर आयोजित कर अपने-अपने क्षेत्र को हरा-भरा करने का प्रयास करना होगा, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण मिल सके। उन्होंने कहा कि पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ मां’ के नाम के तहत पौधा रोपकर उसे सहजने का काम हम सभी को करना है। प्रदेश के जिलों में प्रोफेशनल मीट और मंडल स्तर पर ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ का आयोजन कर संकल्प लिया जाएगा। प्रत्येक विधानसभा में केंद्र प्रायोजित योजनाओं के पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि आयुष्मान योजना सहित अन्य योजनाओं का 100 प्रतिशत लाभ लोगों को मिल सके। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले 15 से 20 जून तक मंडलों में योग प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाए। 23 जून डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस एवं 6 जुलाई को उनकी जयंती मनायी जाएगी। 25 जून को कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल के काले अध्याय के 50 वर्ष होने पर सेमिनार और लोकतंत्र सेनानी के सम्मान कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। श्री हितानंद जी ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में अव्वल आने वाले जिला अध्यक्षों को शुभकामनाएं देकर प्रोत्साहित किया।
