निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुनकर कार्यकर्ताओं ने स्थापित की नई परंपरा-श्री धर्मेंद्र प्रधान

निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुनकर कार्यकर्ताओं ने स्थापित की नई परंपरा-श्री धर्मेंद्र प्रधान

निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुनकर कार्यकर्ताओं ने स्थापित की नई परंपरा-श्री धर्मेंद्र प्रधान

कार्यक्रम में संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के निर्वाचन अधिकारी केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि आप सभी ने श्री हेमंत खंडेलवाल को निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुनकर मध्यप्रदेश के संगठन पर्व में एक नया अध्याय जोड़ा है, परंपरा को पुष्ट किया है, जिसके लिए सभी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं को धन्यवाद देता हूं। श्री प्रधान ने कहा कि मैं श्री हेमंत खंडेलवाल जी को काफी समय से जानता हूं और एक जनप्रतिनिधि के रूप में उन्हें काम करते हुए देखा है। सहज, मृदुभाषी, गंभीर और संगठन की जड़ों तक पहुंचकर काम करने वाले श्री हेमंत खंडेलवाल प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सभी को साधते हुए, सभी को साथ लेकर संगठन का खूंटा पूरी मजबूती के साथ गाड़ेंगे, ऐसा मेरा विश्वास है। श्री प्रधान ने कहा कि 50 के दशक में जनसंघ के रूप में शुरू हुई भारतीय जनता पार्टी आज दुनिया के सबसे बड़े और ताकतवर संगठन का रूप ले चुकी है। पहले श्रद्धेय अटल जी के नेतृत्व में हमें देश में सरकार चलाने का अवसर मिला और विकास तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के कई कीर्तिमान बने। पिछले 11 सालों से दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सरकार जनता की सेवा का कार्य कर रही है। मध्यप्रदेश में भी लंबे समय से हम सत्ता में रहकर बीमारू राज्य से विकसित प्रदेश बनाया है। वर्तमान में हमारी शासन प्रणाली डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में काम कर रही है। केंद्र और राज्य में हमें इतने लंबे समय तक जनता की सेवा करने का अवसर मिला, इसके पीछे पार्टी कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता और परिश्रम है। श्री प्रधान ने कहा कि हमारा जो भी दायित्व है, वह इसलिए नहीं है कि कुछ लोग जनप्रतिनिधि बन जाएं, या कुछ और लोग पार्टी कार्यकर्ता बन जाएं। हमारा दायित्व इसलिए है कि हम लंबे समय तक मध्यप्रदेश की 8.5 करोड़ जनता की सेवा कर सकें और सुशासन को उसकी पराकाष्ठा तक पहुंचाएं। मुझे पूरा विश्वास है कि श्री हेमंत खंडेलवाल जी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सभी के साथ मिलकर ऐसे समर्पित, संवेदनशील और जनकल्याणकारी संगठन की रचना करेंगे। श्री प्रधान ने कहा कि कल रात तक श्री हेमंत खंडेलवाल के अलावा किसी और उम्मीदवार का नामांकन नहीं आना यह बताता है कि सभी के मन में बस एक ही नाम था और वो श्री हेमंत खंडेलवाल का था।