नामीबिया का सर्वोच्च सम्मान, ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेल्वित्चिया मिराबिलिस से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को सम्मानित किया।
भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी अपनी पांच देशों की विदेश यात्रा के अंतिम दौर में नामीबिया पहुंचे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की नामीबिया की पहली और भारत से किसी प्रधानमंत्री की तीसरी यात्रा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को बुधवार को नामीबिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'ऑर्डर ऑफ द मोस्ट एंशिएंट वेल्वित्चिया मिराबिलिस' से सम्मानित किया गया। मई 2014 में प्रधानमंत्री मोदी के पदभार ग्रहण करने के बाद से किसी विदेशी सरकार की ओर से उन्हें प्रदान किया गया यह 27वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति नंदी-नदैतवा ने द्विपक्षीय वार्ता की, जिसके बाद दोनों देशों ने ऊर्जा और स्वास्थ्य सेवा सहित कई क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने के लिए चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
