कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ डॉ. मुखर्जी व दीनदयाल जी के सपने को आगे बढ़ाना है-श्री हेमंत खंडेलवाल
कार्यकर्ताओं के सम्मान के साथ डॉ. मुखर्जी व दीनदयाल जी के सपने को आगे बढ़ाना है-श्री हेमंत खंडेलवाल
भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत के कारण पार्टी का मध्यप्रदेश संगठन पूरे देश में आदर्श बनकर उभरा है। हमारा संगठन पितृपुरूषों, कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और बलिदान से सिंचित है। अंतिम व्यक्ति की सेवा का विचार और राष्ट्रवादी भाव ही हमारा अटल संकल्प है। हम पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी संगठन को और ऊंची बुलंदियों पर ले जाएंगे। मेरा पूरा प्रयास रहेगा कि पार्टी के हर कार्यकर्ता के सम्मान में कोई कमी न आए। मैं भी सामान्य कार्यकर्ता हूं। भाजपा संगठन कार्यकर्ताओं को क्षमता और योग्यता के आधार पर दायित्व सौंपता है। भाजपा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने संगठन को बहुत आगे ले जाने का कार्य किया है। हम सभी कार्यकर्ता सौभाग्यशाली हैं, जिसका नेतृत्व प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति बनकर विश्व गुरू बनने जा रहा है। उन्होंने कहा कि आप सभी ने मुझे जो पद सौंपा है, वह पद नहीं एक दायित्व है। पार्टी के पूर्ववर्ती प्रदेश अध्यक्षों ने संगठन को मजबूत करने का कार्य किया है। पहले जनसंघ, फिर भाजपा संगठन को श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे, श्रद्धेय सुंदरलाल पटवा, श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी और राजमाता श्रीमती विजयराजे सिंधिया मध्यप्रदेश की माटी से थे, जिन्होंने भाजपा को शिखर तक पहुंचाने का कार्य किया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि मेरा परिवार पिछले 100 साल से कांग्रेस के विरोध में अपना झंडा बुलंद करता रहा है। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय जी ने जो सपना देखा था, उसे आगे लेकर हमें चलना है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में एवं केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी के नेतृत्व में हम लोगों को लगातार संगठन को मजबूत बनाना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास की एक नई परिभाषा लिख रहा है। आम जनता से जुड़कर जनहितैषी व कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जो विकसित मध्यप्रदेश की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि आज समाज भारतीय जनता पार्टी को सम्मान की दृष्टि से देखता है। हम सभी मिलकर सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा द्वारा लिखी इबारत को आगे ले जाने का काम करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किए गए हर विकास कार्य को हमारे कार्यकर्ता नीचे तक उतारने का काम करेंगे। राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन व सहयोग से सत्ता-संगठन के बीच समन्वय बनाकर चलेंगे। मैं यहां उपस्थित केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व एवं देवदुर्लभ कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करता हॅू एवं आशा करता हॅू कि आपका आशीर्वाद व सहयोग मुझे मिलता रहेगा। मेरा हम समय यह प्रयास रहेगा कि किसी भी कार्यकर्ता का मान सम्मान कम ना हो, भारतीय जनता पार्टी का झंडा हमेशा बुलंद रहे और हम ऊंचाइयों पर पहुंचे।
